खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। सक्रिय मानसून से पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसमी सब-डिविज़नल वर्षा सामान्य रही है, जिसमें प्रतिशत की कमी है। इस बीच राजधानी रायपुर में एक दिन में छह डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने राजधानी समेत कई इलाकों में आज बारिश की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32 डिग्री राजनांदगांव और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।
राजधानी रायपुर में 5 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
राजधानी रायपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश दर्ज की गई। राजिम में सर्वाधिक 6 सेमी बारिश दर्ज की गई। गोबरा नवापारा और कुरूद में 5-5 सेमी पानी गिरा। भखारा, अभनपुर, मगरलोड, रायपुर शहर, पाटन और लाभांडीह में 4-4 सेमी बारिश हुई। दरिमा में 3 सेमी, धमतरी, माना रायपुर एयरपोर्ट, राजपुर, मंदिर हसौद, आरंग और छुरा में 2-2 सेमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य हिस्सों और उससे सटे दक्षिणी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र उसी इलाके में बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी मौजूद है। इसके अगले 2 दिनों तक लगभग स्थिर रहने की संभावना है।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल


