गणमान्य अतिथि के साथ सामाजिक अधिकारी होंगे आयोजन में शामिल
5सितंबर को हनुमान मंदिर से शुरू होगी शोभायात्रा
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यादव समाज मुंगेली द्वारा इस वर्ष भी भव्य एवं आकर्षक आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव दही हांडी फोड़ आयोजन समिति मुंगेली के तत्वावधान में आगामी 5 सितंबर,शनिवार को विशाल शोभायात्रा एवं दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों ने नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला से भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
राधाकृष्ण की जीवंत झांकी और पहली बार गुदरूम बाजे का विशाल प्रदर्शन
आयोजन के तहत दोपहर 12 बजे नया बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर के पास से भव्य यादवी रैली एवं शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराधाकृष्ण की जीवंत झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ धुमाल बैंड, भव्य गुदरूम बाजा का पहली बार विशाल प्रदर्शन,रावत नर्तकों की टोली तथा सुसज्जित हरि कीर्तन टोलियां शामिल होंगी।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पड़ाव चौक, पुराना बस स्टैंड एवं दाऊपारा से गुजरेगी और इसके बाद आगर खेल परिसर में एकत्रित होगी। आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए समाज के युवा एवं आयोजन समिति के सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।
आगर खेल परिसर में होगा दही हांडी फोड़ का रोमांच कार्यक्रम
शोभायात्रा के पश्चात आगर खेल परिसर में यादव समाज मुंगेली का अनूठा एवं भव्य दही हांडी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन का दूसरा वर्ष है। दही हांडी प्रतियोगिता में जिले के साथ-साथ प्रदेशभर से विभिन्न गोविंदा टोलियां शामिल होंगी।
प्रतियोगिता में ऊंचाई पर बांधी गई दही हांडी को फोड़ने के लिए गोविंदा टोलियों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये की राशि रखी गई है। इसे अपने नाम करने के लिए विभिन्न टीमें अपनी ताकत, संतुलन और टीमवर्क का प्रदर्शन करेंगी। दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान नगरवासियों को उत्साह और रोमांच से भरपूर माहौल देखने को मिलेगा।
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य होंगे शामिल
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुन्नूलाल मोहले,विधायक एवं पूर्व मंत्री मुंगेली उपस्थित रहेंगे,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र यादव,विधायक भिलाई नगर एवं सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी करेंगे।
इसके अलावा रामकमल सिंह परिहार, अध्यक्ष जनपद पंचायत मुंगेली;रोहित शुक्ला,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली;जयप्रकाश मिश्रा,उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली;दीनानाथ केसरवानी,जिला अध्यक्ष भाजपा मुंगेली;घनश्याम वर्मा,अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली;हेमेंद्र गोस्वामी,पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली;थानेश्वर साहू,पूर्व प्रत्याशी लोरमी विधानसभा;संजीत बनर्जी,पूर्व प्रत्याशी मुंगेली विधानसभा;संजय यादव,उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली एवं उपाध्यक्ष पांच राज यादव महासमिति;अशोक चंद्राकर,उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली;स्वतंत्र मिश्रा,पूर्व शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मुंगेली;सौरभ बाजपेई,शहर अध्यक्ष भाजपा मुंगेली तथा दीपक गुप्ता,अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
समाज के प्रमुख अतिथि भी होंगे शामिल
आयोजन में डॉ. सोमनाथ यादव,पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ शासन,रामशरण यादव, पूर्व महापौर बिलासपुर तथा धनीराम यादव,अध्यक्ष पांच राज महासमिति मुंगेली सहित समाज के अनेक सम्माननीय अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।
यादव समाज के अधिकारी होंगे अतिथि
सामाजिक अधिकारी अतिथि
श्री गिरधारी लाल यादव जी (अपर कलेक्टर)
श्री प्रकाश यादव जी (नायब तहसीलदार)
श्री हरीशचन्द्र यादव जी (नायब तहसीलदार)
श्री विद्यानंद यादव जी (उप अभियंता ई. न.पा. परि. मुंगेली)
श्री गिरजा शंकर यादव जी (थाना प्रभारी पथरिया)
श्रीमती शोभा यादव जी (थाना प्रभारी जरहगांव)
श्री आई.पी.यादव (से.नि. प्राचार्य)
श्री मोतीराम यादव जी (अध्यक्ष यादव समाज लोरमी राज)
श्री महादेव यादव जी (वरिष्ठ व्याख्याता)
श्री त्रिभुवन यादव जी (अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन मुंगेली)
इसके अलावा स्थानीय विभिन्न समाजों के प्रमुख, गौंटिया, देवान,सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी तथा नगर पालिका परिषद के पार्षदगण भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि सभी अतिथियों एवं नगरवासियों की उपस्थिति में दही हांडी फोड़ कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में जुटे समाज के युवा
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं यादव समाज के सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजन समिति के संयोजक एवं पार्षद सूरज यादव,अध्यक्ष सुरेंद्र (लल्ला) यादव,उपाध्यक्ष राहुल विक्की यादव,सचिव हरिश्चंद्र यादव,कोषाध्यक्ष जितेंद्र यादव तथा सहसंयोजक विजय यादव के नेतृत्व में समाज के युवा एवं यादव बंधु आयोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा एवं दही हांडी फोड़ कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां साझा करने की अपील की है। आयोजन को लेकर यादव समाज एवं नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।


