खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ने स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से चौकीदार के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। इतिहासकिताबें खोजें
मामला तोरवा थाना क्षेत्र स्थित RPF कॉलोनी का है, जहां गुरुवार को पानी टंकी के पास कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही GRP, RPF और तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। FSL टीम और डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने स्टोर रूम के पास रखी लोहे की वस्तु से चौकीदार के सिर पर हमला किया, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस वारदात से जुड़े अन्य सुरागों की भी जांच कर रही है।
Trending
- देवभोग ब्रांड गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक- पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम
- अवैध खनन एवं परिवहन पर साय सरकार की सख्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई
- मुख्य सचिव ने विभागों में रिक्त पदों और भर्तियों की स्थिति की ली उच्च स्तरीय बैठक
- विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन
- शासकीय प्राथमिक शाला हतबंद में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
- गृह निर्माण मंडल की आवासीय योजनाओं में चलेगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान
- साइबर अपराधों से बचाव के लिए डिजिटल युग में जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक- मंत्री रामविचार नेताम
- देवभोग ब्रांड गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक- मंत्री रामविचार नेताम


