खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू और कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि पैनिक होने की जरूरत नहीं हैं। जिला अस्पताल मेकाहारा में जांच की पूरी व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के अब तक 152 मरीज सामने आए हैं, जिनमें 114 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 38 मरीज एक्टिव हैं। वहीं कोरोना के भी दो मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है। कोरोना से निपटने के लिए पहले लगे डोज़ेस की वजह से शरीर में पर्याप्त इम्यून पॉवर बनी हुई है। जिला अस्पताल मेकाहारा में जांच की पूरी व्यवस्था की गई है।
उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू या कोरोना के लक्षण नजर आते ही किसी तरह की लापरवाही न करें और तत्काल अस्पताल पहुंचकर जांच और इलाज करवाएं।
Trending
- मलेशिया में चमकीं रायगढ़ की बेटियां: भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने सिंगापुर को हराकर जीता कांस्य पदक
- छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू और कोरोना की दस्तक: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल बोले- घबराने की जरूरत नहीं, व्यवस्था पूरी’
- महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट
- भारी बारिश से धमतरी के जलाशय लबालब: गंगरेल बांध के 3 गेट खुले, महानदी के तटीय गांवों में हाई अलर्ट जारी
- छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा प्रशासनिक फैसला: निगम, मंडल और आयोग के 3 प्रमुखों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा
- वन विभाग में नौकरी का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी सफदर खान गिरफ्तार
- कल कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा में इन चीजों की पड़ेगी जरूरत, आज ही नोट कर लें संपूर्ण पूजा सामग्री लिस्ट
- ‘मिर्जापुर द मूवी’ की एडवांस बुकिंग में तबाही, बिक गए 1 लाख से ज्यादा टिकट, जानें- कलेक्शन


