Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सर्पदंश से बचाव का एक ही मंत्र: झाड़-फूंक से दूरी, अस्पताल से नजदीकी

    September 2, 2026

    रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गणेश उत्सव को लेकर कसी कमर: सुरक्षा, यातायात और विसर्जन के लिए जारी की सख्त गाइडलाइन

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • सर्पदंश से बचाव का एक ही मंत्र: झाड़-फूंक से दूरी, अस्पताल से नजदीकी
    • रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गणेश उत्सव को लेकर कसी कमर: सुरक्षा, यातायात और विसर्जन के लिए जारी की सख्त गाइडलाइन
    • गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन
    • माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक: छत्तीसगढ़ का नया औद्योगिक मॉडल, रु. 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों से बदलेगी अर्थव्यवस्था
    • महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच, आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान
    • दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ का बड़ा धमाका: ‘चेन्नई रोड शो’ से B2B साझेदारी और निवेश को मिली नई दिशा
    • मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी: राजेश अग्रवाल
    • महासमुंद में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, उड़ीसा से मुंगेली लाया जा रहा ₹8.41 लाख का गांजा जब्त; महिला तस्कर गिरफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सर्पदंश से बचाव का एक ही मंत्र: झाड़-फूंक से दूरी, अस्पताल से नजदीकी
    बिलासपुर

    सर्पदंश से बचाव का एक ही मंत्र: झाड़-फूंक से दूरी, अस्पताल से नजदीकी

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 2, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    दाऊकापा के सांवरा मोहल्ले में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित; डॉ. मनीष बंजारा ने दी जीवनरक्षक जानकारी

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। बरसात के समय सर्पदंश की घटना अपेक्षाकृत ज्यादा होती है। इसलिए इस समस्या से निजात पाने के लिए ग्राम दाऊाकापा के सांवरा मोहल्ले में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयेाजन कर लोगो को इससे बचाव के लिए जागरूक किया गया। सर्पदंश की घटना की जानकारी देते हुए डां. मनीष बंजारा ने बताया कि हमारे देश में लाखो लोग सर्पदंश का शिकार होते है और हजारों लोग की मृत्यु हो जाती है। थोड़ी सी सावधानी रखी जाए तो लोगो को मृत्यु से बचाया जा सकता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सर्पदंश को लेकर ग्रामीणों में व्याप्त भय, भ्रम एवं अंधविश्वास को दूर कर वैज्ञानिक एवं जीवनरक्षक जानकारी देकर उन्हें मृत्यु से बचाना है।
    ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में सर्पदंश एक गंभीर समस्या है। समय पर उचित उपचार न मिलने पर यह जानलेवा हो सकता है, वहीं शीघ्र चिकित्सा सहायता मिलने पर मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सर्पदंश की स्थिति में घबराएं नहीं और झाड़-फूंक, जड़ी-बूटी या किसी भी घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय मरीज को तत्काल स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाएं।
    उन्होंने यह भी बताया कि अज्ञात दंश के मामले में भी मरीज को अस्पताल ले जाकर चिकित्सकीय मूल्यांकन कराना चाहिए। कुछ विषैले सर्पदंश में लक्षण प्रारंभिक समय में स्पष्ट नहीं होते, इसलिए चिकित्सक की सलाह के अनुसार निगरानी आवश्यक हो सकती है। गंभीर विषैले सर्पदंश में एंटी-स्नेक वेनम सहित समय पर उचित चिकित्सा उपचार मिलने से मृत्यु के जोखिम को काफी कम किया जा सकता है।
    विषैले एवं विषहीन सांपों की जानकारी
    ग्रामीणों को प्रमुख विषैले सर्पों जैसे कोबरा, करैत, रसेल्स वाइपर एवं सॉ-स्केल्ड वाइपर के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सांप की पहचान के आधार पर यह तय नहीं किया जा सकता कि दंश विषैला है अथवा नहीं। इसलिए प्रत्येक सर्पदंश के मामले में चिकित्सकीय जांच के साथ ईलाज अत्यंत आवश्यक है। सांप को पकड़ने या मारने के प्रयास में समय गंवाने के बजाय मरीज को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना सबसे महत्वपूर्ण है। ताकि उसके जीवन की रक्षा हो सके।
    सर्पदंश में क्या करें?
    सर्पदंश होने पर- मरीज को शांत रखें और अनावश्यक चलने-फिरने से रोकें, प्रभावित अंग को यथासंभव स्थिर रखें, अंगूठी, चूड़ी, कड़ा, जूते या अन्य कसने वाली वस्तुएं हटा दें, मरीज को बिना देरी किए निकटतम स्वास्थ्य संस्था ले जाएं, संभव हो तो सुरक्षित दूरी से सांप की फोटो लेकर चिकित्सक को दिखा सकते हैं, लेकिन सांप को पकड़ने या मारने का प्रयास न करें।
    सर्पदंश में क्या बिल्कुल नहीं करना चाहिए?
    उन्होंने ग्रामीणों को विशेष रूप से समझाया कि सर्पदंश के बाद घाव को काटना या चीरना, मुंह से जहर चूसना, कसकर रस्सी बांधना, घाव को जलाना, जड़ी-बूटी या रसायन लगाना तथा झाड़-फूंक में समय गंवाना खतरनाक हो सकता है।
    हर मिनट महत्वपूर्ण-इलाज में देरी न करें
    डॉ. बंजारा ने कहा कि सर्पदंश में कोई निश्चित “एक घंटे” की कठोर समय-सीमा मानकर इंतजार नहीं करना चाहिए। मरीज को जितनी जल्दी संभव हो, उचित चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाना ही सबसे महत्वपूर्ण है। ताकि बचाव के लिए ईलाज आरंभ हो सके।
    उन्होंने बताया कि कोबरा एवं करैत जैसे न्यूरोटॉक्सिक सर्पदंश में पलक गिरना, बोलने या निगलने में कठिनाई, आवाज में बदलाव और सांस लेने में परेशानी जैसे गंभीर लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सा सहायता आवश्यक है।
    रसेल्स वाइपर एवं सॉ-स्केल्ड वाइपर जैसे हीमोटाॅक्सिक सर्पदंश में मसूड़ों व नाक से रक्तस्त्राव, पेशाब में खून का आना, चक्कर, गंभीर स्थिति में किडनी को नुकसान पहुचता है।
    सांप दुश्मन नहीं, पर्यावरण के प्रहरी हैं
    सांप प्रकृति और पर्यावरण के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे चूहों एवं अन्य जीवों की संख्या को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसलिए सांपों के प्रति अनावश्यक भय और नफरत के बजाय सावधानी, समझ और संरक्षण की भावना विकसित करना जरूरी है।
    कार्यक्रम के दौरान सांवरा समुदाय के लोगों ने सर्पदंश से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका सरल एवं वैज्ञानिक तरीके से समाधान किया गया। ग्रामीणों को रात में टॉर्च का उपयोग करने, घर के आसपास साफ-सफाई रखने, सोते समय विशेष सावधानी बरतने तथा मच्छरदानी का उपयोग, जमीन में सोने से बचें, बरसात के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता रखने की सलाह दी गई।
    इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि मनीष कोल सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बिलासपुर हिंसा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 उपद्रवी गिरफ्तार; जुलूस निकाल कर दिया सख्त संदेश

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ का चर्चित सीडी कांड: भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और कैलाश मुरारका की याचिकाओं पर अब 25 सितंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 2, 2026

    बिलासपुर हिंसक झड़प मामला: 4 दिन की फरारी के बाद मास्टरमाइंड सोहेल खान का सरेंडर, 3 फरार साथी भी गिरफ्तार

    September 2, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,166

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,342

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,340
    Don't Miss
    बिलासपुर

    सर्पदंश से बचाव का एक ही मंत्र: झाड़-फूंक से दूरी, अस्पताल से नजदीकी

    By Khabar WorldSeptember 2, 20260

    दाऊकापा के सांवरा मोहल्ले में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित; डॉ. मनीष बंजारा ने दी जीवनरक्षक…

    रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गणेश उत्सव को लेकर कसी कमर: सुरक्षा, यातायात और विसर्जन के लिए जारी की सख्त गाइडलाइन

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक: छत्तीसगढ़ का नया औद्योगिक मॉडल, रु. 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों से बदलेगी अर्थव्यवस्था

    September 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    सर्पदंश से बचाव का एक ही मंत्र: झाड़-फूंक से दूरी, अस्पताल से नजदीकी

    September 2, 2026

    रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने गणेश उत्सव को लेकर कसी कमर: सुरक्षा, यातायात और विसर्जन के लिए जारी की सख्त गाइडलाइन

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक: छत्तीसगढ़ का नया औद्योगिक मॉडल, रु. 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों से बदलेगी अर्थव्यवस्था

    September 2, 2026

    महिलाओं के हुनर को मिलेगा मंच, आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

    September 2, 2026

    दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ का बड़ा धमाका: ‘चेन्नई रोड शो’ से B2B साझेदारी और निवेश को मिली नई दिशा

    September 2, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.