खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मरीजों के बीच जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्वाईन फ्लू के आकड़े जारी किए हैं। दुर्ग जिले में 05 से 29 अगस्त के बीच अब तक कुल 13 H1N1 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें से 09 एक्टिव केस हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सभी की स्थिति अभी सामान्य बताई जा रही है।
स्वाइन फ्लू के संभावित खतरों के बीच पहले ही जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिला सर्विलेंस अधिकारी सीबी बंजारे के अनुसार जिले में नये पॉजिटिव प्रकरण मिलने पर उनकी ट्रैवल हिस्ट्री, कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। नियमित मरीजों की मॉनिटरिंग की जा रही है है। जिले में अब तक कुल 13 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से चार मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि दो मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। वहीं 7 संक्रमित मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है।
जिला सर्विलेंस अधिकारी ने बताया, जिले के सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि H1N1 का कोई पॉजिटिव मरीज सामने आने पर तत्काल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दें। मरीजों के उपचार के साथ संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को एच 1 एन 1 संक्रमण का खतरा अपेक्षाकृत अधिक रहता है। ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें। इसके अलावा हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोते रहें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। यदि किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दें तो लापरवाही न बरतें। तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या डॉक्टर से संपर्क कर जांच कराएं।
Trending
- महतारी वंदन से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को कहा- धन्यवाद
- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का बड़ा फैसला: प्लेसमेंट एजेंसी ‘टॉपग्रेड’ ब्लैकलिस्ट, 10 लाख की बैंक गारंटी राजसात
- विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: जशपुर में 5.49 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम
- दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का प्रकोप: 25 दिनों में 13 मामले सामने आए, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
- महतारी वंदन योजना बनी संघर्ष के दौर में रनिया बाई का सहारा, 30वीं और 31वीं किस्त ने दी बड़ी राहत
- कवर्धा के बिरकोना में स्वच्छता बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल: कचरा प्रबंधन से संवरी गांव की सूरत
- महतारी के आशीष से, राखी के विश्वास से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर पहल


