खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला जेल मुंगेली में रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और भाई-बहन के स्नेह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जेल में 159 बंदियों को उनकी 567 बहनों ने रक्षा सूत्र (राखी) बांधा और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। जेल प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।
सहायक जेल अधीक्षक सुश्री ममता पटेल ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जेल में आने वाली बहनों एवं परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूर्व से ही आवश्यक तैयारियां की गई थीं। पूर्व में मुलाकात के लिए आने वाले परिजनों से अनुरोध किया गया था कि वे अपने साथ कोई भी आपत्तिजनक वस्तु जैसे मोबाइल फोन, नशीले पदार्थ, रुपये आदि लेकर न आएं। जेल परिसर में केवल रक्षा सूत्र (राखी) एवं मिठाई लाने की अनुमति दी गई थी, ताकि जेल की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो और रक्षाबंधन पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जा सके।
आयोजन के सुचारू संचालन के लिए सहायक जेल अधीक्षक द्वारा जेल कर्मचारियों को पृथक-पृथक दायित्व सौंपे गए थे। कर्मचारियों ने पूरी लगन, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। जेल पहुंचने वाली बहनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश कराया गया और उन्होंने निरूद्ध बंदियों को रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद बंदियों को मिठाई खिलाकर बहनों को सुरक्षित रूप से जेल परिसर से बाहर भेजा गया। रक्षाबंधन के इस अवसर पर भाई-बहनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव और पारिवारिक स्नेह का वातावरण देखने को मिला। जेल प्रशासन की बेहतर व्यवस्था के कारण बहनों को मुलाकात एवं राखी बांधने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल


