खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उसकी उम्र छिपाकर प्रसव कराने का गंभीर मामला सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामले में पीड़िता के पिता समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने 17 अगस्त 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर सामने आया कि नाबालिग के साथ उसके पिता द्वारा लगातार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता को धमकी दिए जाने के कारण वह लंबे समय तक घटना की जानकारी किसी को नहीं दे सकी।
जांच में यह भी सामने आया कि पीड़िता के गर्भवती होने के बाद उसकी उम्र और पहचान छिपाने की कोशिश की गई। कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों में उसकी उम्र बढ़ाकर उसे बालिग और विवाहित बताया गया, जिसके आधार पर डंगनिया स्थित एक निजी अस्पताल में उसका प्रसव कराया गया।
पुलिस के अनुसार, प्रसव के बाद नवजात बच्चे को किसी अन्य व्यक्ति को सौंपे जाने का मामला भी जांच में सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम में पीड़िता के पिता समेत अन्य लोगों की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
न्यू राजेंद्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 289/2026 दर्ज कर BNS की संबंधित धाराओं के साथ POCSO एक्ट और Juvenile Justice Act की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने मामले में पीड़िता के पिता और बुआ के अलावा रोहित कुमार राय, साहेब मंडल, योगिता राय उर्फ गीता राय और बरखा वर्मा उर्फ वर्षा मंडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की जांच कर रही है और नवजात बच्चे से संबंधित घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है।
Trending
- घर में रामचरितमानस है तो भूलकर भी न रखें इस जगह, जानें सही नियम
- टेस्ट में ‘सर’ जडेजा का अजीब रिकॉर्ड: 2021 से अब तक फेंकी सबसे ज्यादा नो-बॉल, स्पिनरों की सूची में शीर्ष पर
- ‘आवारापन 2’ ने 5वें दिन रचा इतिहास: 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, इमरान हाशमी के करियर को मिला पहला ‘सोलो’ शतक
- बरसात के मौसम में सुपरफूड ‘कैथ’: जानें क्यों है यह खास, जानिए पोषण के आंकड़े और सेहत से जुड़े फायदे
- रायपुर में रिश्तों को तार-तार करने वाली सनसनीखेज वारदात: पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, फर्जी आईडी से कराया प्रसव; 6 गिरफ्तार
- रायपुर: एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर ने रचा 14.97 लाख का फ्रॉड, वरिष्ठ नागरिक को बनाया निशाना
- बातचीत बंद करने से नाराज युवक का खौफनाक कदम: कांवड़ यात्रा के दौरान महिला पर फेंका एसिड, दो बच्चे भी झुलसे; आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति, कॉलेजियम ने दी मंजूरी


