इस साल रक्षाबंधन के अवसर पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, वहीं जब वो खत्म होगा, तब तक श्रावण पूर्णिमा की तिथि खत्म हो जाएगी। ऐसे में सवाल यह है कि चंद्र ग्रहण में रक्षाबंधन कैसे मनाया जाएगा? इस असमंजस को दूर करने के लिए आपको पंचांग की मदद लेनी चाहिए। जिससे पूरी डिटेल आसानी से समझ आएगी और आप सही से राखी का त्योहार मना पाएंगे।
रक्षाबंधन कब है?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, रक्षाबंधन श्रावण पूर्णिमा को मनाते हैं। इस बार श्रावण पूर्णिमा 27 अगस्त दिन गुरुवार को 9:08 एएम पर शुरू होगी और 28 अगस्त शुक्रवार को 9:48 एएम तक विद्यमान रहेगी। उदयातिथि में रक्षाबंधन मनाते हैं तो रक्षाबंधन 28 अगस्त को है।
चंद्र ग्रहण कब लगेगा?
रक्षाबंधन यानि 28 अगस्त को चंद्र ग्रहण सुबह में ही लगेगा। चंद्र ग्रहण 6:55 एएम से शुरू होगाऔर उसका समापन दोपहर में 12:30 बजे होगा। उस दिन श्रावण पूर्णिमा तिथि सुबह में 9:48 बजे तक ही है।
चंद्र ग्रहण के समय में कोई भी शुभ काम नहीं करते हैं। लेकिन अब आपको यह देखना चाहिए कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब से लगेगा? यदि सूतक काल होगा तो समस्या हो जाएगी क्योंकि चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटा पहले ही शुरू हो जाता है।
यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। जब ग्रहण दृश्य नहीं होता है तो उसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक काल न लगने से आप शुभ काम कर सकते हैं। ऐसे में बेफिक्र होकर रक्षाबंधन का त्योहार चंद्र ग्रहण के दिन मनाएं। उसका कोई दोष नहीं लगेगा, कोई हानि नहीं होगी।
रक्षाबंधन का मुहूर्त 2026
इस साल रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त सुबह में 5:57 बजे से लेकर सुबह 9:48 बजे तक रहेगा। भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों को करीब 4 घंटे का शुभ समय प्राप्त होगा। हालांकि श्रावण पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहती है, ऐसे में आप उस दिन राहुकाल को छोड़कर पूरे दिन रक्षाबंधन का त्योहार मना सकते हैं।
कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
यह चंद्र ग्रहण यूरोप, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और पश्चिमी एशियाई देशों में देखा जा सकेगा। भारत में उस समय दिन रहेगा तो वो चंद्र ग्रहण दृश्य नहीं होगा।
Trending
- चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल
- युवा अपने हौसलों को मजबूत कर लक्ष्य हासिल करें- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
- हज प्रशिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 23 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन – मिर्जा एजाज बेग
- रायपुर में स्मार्ट पुलिसिंग का नया अध्याय: कमिश्नरेट के सभी 21 थानों में लागू हुआ ‘e-मालखाना 2.0’
- अबुझमाड़ में विकास का नया दौर: ‘पीएम जनमन’ योजना से पगडंडियां बनीं पक्की सड़क
- तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़
- नक्सलमुक्त झीरम तक निकली भाजयुमो की तिरंगा यात्रा, शहीदों को किया नमन


