नई दिल्ली। सिनेमाघरों में मौजूद हर फिल्म को संडे की छुट्टी का फायदा मिला और सभी की कमाई में अच्छी तेजी देखी गई थी। लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही एक बार फिल्मों का कलेक्शन मंदी की चपेट में आ गया। यहां तक कि स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने भी सिंगल डिजिट में सिमट गई। चलिए यहां ओह माय डॉग से लेकर डीसी, जना नायकन और धमाल 4 तक सभी फिल्मों ने सोमवार को कितनी कमाई की है?
ओह माय डॉग की दे की काई कितनी रही?
पंकज त्रिपाठी की ओह माय डॉग सिनेमाघरों में खास परफॉर्म नहीं कर पाई। इस फिल्म ने 90 लाख रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी। फिर ओपनिंग वीकेंड पर इसकी कमाई में तेजी भी देखी गई। जहां इसने शनिवार यानी दूसरे दिन 1.10 करोड़ कमाए तो वहीं तीसरे दिन यानी संडे का कलेक्शन 1.25 करोड़ रुपये रहा। वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को इस फिल्म ने 25 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ ओह माय डॉग की 4 दिनों की कुल कमाई अब 3.50 करोड़ रुपये हो गई है।
डीसी ने मंडे को कितनी की कमाई?
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म ने 4.40 करोड़ से शुरुआत की थी। वहीं ओपनिंग वीकेंड पर इसने धुआंधार कमाई की। जहां शनिवार यानी दूसरे दिन इसका कलेक्शन 7 करोड़ रुपये रहा तो वहीं तीसरे दिन यानी संडे को इसकी कमाई 9.55 करोड़ रुपये रही। वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक डीसी ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 5.70 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ इस फिल्म की 4 दिनों की कुल कमाई अब 26.65 करोड़ रुपये हो गई है।
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने दूसरे मंडे कितनी की कमाई?
‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने रिलीज के 12वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंडे को 12 हजार 765 शो में 7.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही, भारत में इस फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 505.93 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 423.05 करोड़ हो गया है।
जना नायकन ने तीसरे मंडे कितना किया कलेक्शन?
थलपति विजय की जना नायकन तीसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंडे को इसके कलेक्शन में काफी मंदी देखी गई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 19वें दिन, ‘जना नायकन’ ने 1 हजार 975 शो में 0.75 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 224.89 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 193.05 करोड़ हो गया है। वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने कुल 93.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 318.04 करोड़ रुपये हो गया है।
धमाल 4 ने 26वें दिन कितनी की कमाई?
अजय देवगन की धमाल 4 ने पांचवें वीकेंड पर भी कमाल परफॉर्म किया। वहीं पांचवें मंडे को यानी 32वें दिन इसकी कमाई में काफी मंदी देखी गई है। बता दें कि सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 32वें दिन यानी पांचवें मंडे को ‘धमाल 4’ ने 1 हजार 656 शो में 0.30 करोड़ की नेट कमाई की है। इसी के साथ भारत में इस फिल्म की कुल ग्रॉस कलेक्शन 197.41 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 166.21 करोड़ हो गया है।
Trending
- बिलासपुर में दंपत्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी: दो मासूम अनाथ
- सघन चेकिंग के दौरान हथियारबंद अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार
- नारायणपुर में वन्यजीव तस्करों पर वन विभाग का बड़ा स्ट्राइक: तेंदुए की खाल के साथ 3 गिरफ्तार, जेल भेजे गए
- 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि, जानें घर पर शिव पूजा की विधि
- सोमवार को ठंडी पड़ी फिल्मों की रफ्तार, ‘स्पाइडर-मैन’ सिंगल डिजिट पर सिमटी, ‘ओह माय डॉग’ का निकला दम
- बेदाग और निखरी त्वचा के लिए पिएं ये सुपर जूस, इम्युनिटी से लेकर ग्लो तक मिलेगा फायदा
- दल्लीराजहरा-कुसुमकसा के बीच ट्रेन से कटकर 29 वर्षीय युवा किसान की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
- सक्ती में 1.31 करोड़ रुपये का धान घोटाला: बोरियों में मिट्टी भरकर हेराफेरी करने वाले प्रबंधक और प्राधिकृत अधिकारी गिरफ्तार


