नई दिल्ली। श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. साई सुदर्शन चोट के चलते बाहर हो गए हैं, उनकी जगह सरफराज खान को मौका मिला है. हाल ही में टीम इंडिया ने श्रीलंका XI के साथ वॉर्मअप टेस्ट मैच खेला, जिसमें कुछ खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से दम दिखाया.
वॉर्मअप टेस्ट के प्रदर्शन के बलबूते कुछ युवाओं ने प्लेइंग इलेवन की दावेदारी को मजबूत किया है. वैसे तो साई सुदर्शन टेस्ट में नंबर-3 पर बैटिंग करते हैं, लेकिन सरफराज को एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में देखा जाता है. क्या सरफराज को टेस्ट में पहली बार नंबर-3 पर मौका मिलेगा, क्या मिडिल ऑर्डर में उन्हें मौका मिलेगा? अगर हां, तो टीम से किसका पत्ता कट होगा. यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.
बल्लेबाजी की दृष्टि से देखें तो टॉप-3 में तीन स्थान पक्के हैं. ओपनिंग केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल करते आए हैं, मैनेजमेंट शायद इस कॉम्बिनेशन में बदलाव नहीं करेगा, वहीं कप्तान शुभमन गिल का नंबर-4 भी पक्का है. अब सुदर्शन की जगह खाली हुई है, लेकिन यहां भी सरफराज के सामने मुश्किल होगी, क्योंकि वॉर्मअप टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने नंबर-3 पर आकर नाबाद शतक जड़ दिया और 142 रन बनाए.
श्रीलंका सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में 3 विकेटकीपर हैं. केएल राहुल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल. सरफराज खेलते हैं, तो जाहिर है ये तीनों विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं खेलेंगे. टीम इंडिया को कम से कम 5-6 गेंदबाजी विकल्प भी चाहिए, इसलिए तीनों विकेटकीपर का खेलना लगभग असंभव है.
गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा 2 पेसर हो सकते हैं, कुलदीप यादव मुख्य स्पिनर की भूमिका निभाएंगे जबकि रवींद्र जडेजा स्पिन-ऑलराउंडर का भार संभालेंगे. चूंकि श्रीलंका की पिचों पर स्पिनरों को मदद मिलती है, इसलिए टीम इंडिया भी कम से कम तीन स्पिनरों के साथ उतरना चाहेगी. इसलिए तीसरा स्पिनर का स्लॉट मानव सुथार के पास जा सकता है, जिन्होंने वॉर्मअप टेस्ट में पहली पारी में 2 विकेट चटकाए थे.
इस खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका
यहां सिर्फ नंबर-6 का ही स्लॉट बचता है, जहां सरफराज खान को फिट किया जा सकता है. ऐसे में ध्रुव जुरेल को बेंच पर बैठना पड़ सकता है या फिर टीम इंडिया एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प के साथ उतरना चाहे तो सरफराज का बाहर बैठना निश्चित होगा.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, सरफराज खान, मानव सुथार, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
Trending
- स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश: मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
- शिवजी के मंदिर में नंदी हमेशा महादेव की ओर ही क्यों देखते हैं? सावन में जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा
- प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट बैठेंगे सरफराज खान, कौन होगा बाहर?
- दूसरे संडे ‘स्पाइडर-मैन’ बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड
- बारिश के मौसम में किसी संजीवनी से कम नहीं है मधुमालती का पौधा, शुगर में भी मददगार, इन बीमारियों में लाभकारी
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: रायपुर और मुंगेली में झमाझम बारिश; सरगुजा संभाग में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
- रायपुर में दरिंदगी: शराब पिलाकर महिला से दो जगहों पर गैंगरेप, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- सावन के दूसरे सोमवार पर छत्तीसगढ़ में उमड़ा आस्था का महासैलाब: प्रदोष व्रत के दुर्लभ संयोग में लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक


