खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का दाह संस्कार करने को लेकर विवाद हो गया। स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताते हुए विरोध किया। पार्षद की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।
कुदुदंड क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के पालतू डॉग की मौत हो गई थी। परिवार का कहना है कि डॉग उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह था। इसी भावनात्मक जुड़ाव के चलते वे उसे अंतिम विदाई देने के लिए तोरवा मुक्तिधाम ले गए। परिवार के मुताबिक, अनुमति लेकर हिंदू रीति-रिवाज से उसका दाह संस्कार किया गया।
वहीं, स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। उनके मुताबिक मुक्तिधाम के केयरटेकर ने 2 हजार रुपए लेकर डॉग के दाह-संस्कार की अनुमति दी। इसके लिए नगर निगम से किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी। उनका कहना है कि मुक्तिधाम में किसी पशु का दाह संस्कार करना धार्मिक परंपराओं और जनभावनाओं के खिलाफ है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी।
Trending
- शनिवार को ‘स्पाइडर-मैन’ ने मचाया तहलका, ‘धमाल 4’ की ठोस पकड़; जानें ‘जीडीएन’ और ‘डीसी’ का पूरा रिपोर्ट कार्ड
- बारिश के मौसम में कुंदरू है सेहत का खजाना: शुगर कंट्रोल और वेट लॉस में मददगार, लेकिन पके कुंदरू के सेवन से बचें
- तखतपुर में अवैध क्लिनिक पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन का बड़ा छापा: 36 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं जब्त, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर उठे सवाल
- छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी का असर: मानसून हुआ सक्रिय, रायपुर में गिरा पारा; उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी
- AAP सासंद संजय सिंह का आज छत्तीसगढ़ दौरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल…
- सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन
- शिक्षा विभाग की तबादला सूची जारी, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर, विभिन्न कारणों से 400 नाम रुके


