नई दिल्ली। अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है। ये एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म अब चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है। जहां इसने पहले तीन हफ्ते में खूब कमाई की तो वहीं चौथे हफ्ते में ये लाखों में सिमट गई है। फिल भी ये बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘धमाल 4’ ने रिलीज के 26 दिनों में कितनी कमाई की है? साथ ही ये भी जानेंगे कि इसने कितना प्रॉफिट कमा लिया है?
‘धमाल 4’ ने भारत में कितनी कमाई की है?
इंद्र कुमार के निर्देशित ‘धमाल 4’ ने में तीन हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी थी। लेकिन टॉम हॉलैंड की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के आने के बाद से इसकी कमाई को झटका लगा है। फिर भी इसने चौथे वीकेंड पर अच्छी कमाई की लेकिन वीकडेज में इसका कलेक्शन गिर गया है।
फिल्म की 26वें दिन की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘धमाल 4’ ने 2 हजार 352 शो में 0.70 करोड़ की नेट कमाई की है।
इससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 162.35 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि ग्रॉस कलेक्शन 192.88 करोड़ रुपये हुआ है।
विदेशों में, फिल्म ने 26वें दिन 0.05 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 30.75 करोड़ हो गया है।
इसी के साथ फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 223.63 करोड़ रुपये हुआ है।
‘धमाल 4’ ने 26 दिनों में कितना कमाया मुनाफ़ा?
खबरों के मुताबिक, ‘धमाल 4’ को 150 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। वहीं इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 26 दिनों में अपनी पूरी लागत वसूल कर 12.35 करोड़ रुपये का रिटर्न हासिल किया है जो कि प्रतिशत में बदलने पर 8.23% है। यानी फिल्म को 8.23% का मुनाफा हुआ है। भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर यह फ़ायदे का सौदा तो है, लेकिन अपनी पूरी लाइफ़टाइम में इसे ‘हिट’ का टैग नहीं मिल पाएगा। क्योंकि इसके लिए इसे अपनी कमाई का दुगना कमाना होता।
Trending
- मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार – कलेक्टर
- बीजापुर में सड़क पर दिखा तेंदुआ, 20 मिनट तक रुका यातायात
- छत्तीसगढ़ में ‘एम-ऊर्जा’ और मानसून की जुगलबंदी से बिजली खपत में रिकॉर्ड गिरावट: 94% घरेलू उपभोक्ता 400 यूनिट दायरे में आए
- मुंगेली कांग्रेस भवन में ‘बस्तर टाइगर’ शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई; समर्थकों ने किया माल्यार्पण
- महासमुंद में भक्तिमय माहौल: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह महारुद्राभिषेक में हुए शामिल, प्रदेश की समृद्धि की मांगी मन्नत
- बलेनो कार के ‘सीक्रेट चेंबर’ से 52.99 किग्रा गांजा जब्त, पुलिस को देख तस्कर फरार; ₹29.51 लाख का माल बरामद
- मोर गांव-मोर पानी अभियान से ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान, 47 आजीविका डबरियां किसानों के लिए बनेगी संबल
- बस्तर का गौरव: राष्ट्रपति भवन के स्वतंत्रता दिवस ‘एट होम’ कार्ड पर चमकी 300 साल पुरानी झिटकू-मिटकी की अमर प्रेम गाथा


