नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को सोशल मीडिया के जरिए मिली जान से मारने की धमकी के मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक, फॉरेंसिक जांच में वायरल ऑडियो क्लिप की आवाज का मिलान कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय ऑपरेटर आरजू बिश्नोई से हुआ है।
पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद अब यह मामला और गंभीर हो गया है और मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और अन्य केंद्रीय एजेंसियां संयुक्त रूप से पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं।
आमिर खान को धमकी देने वाले की आवाज की हुई पुष्टि
सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें बोलने वाले व्यक्ति ने खुद को आरजू बिश्नोई बताते हुए अभिनेता आमिर खान को “पहली और आखिरी चेतावनी” देने का दावा किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब पुलिस ने अपने रिकॉर्ड में मौजूद आरजू बिश्नोई के पुराने वॉइस सैंपल का वैज्ञानिक तरीके से वायरल ऑडियो से मिलान कराया। फॉरेंसिक जांच में दोनों आवाजों के मेल की पुष्टि होने के बाद पंजाब पुलिस ने अपनी रिपोर्ट मुंबई पुलिस को सौंप दी।
जांच से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह रिपोर्ट मामले की जांच में अब तक का सबसे अहम तकनीकी साक्ष्य मानी जा रही है।
डिजिटल पहचान छिपाने के लिए टेक्नीक की गई इस्तेमाल
आपको बता दे की जांच में यह भी सामने आया है कि धमकी देने वालों ने अपनी डिजिटल पहचान छिपाने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया था। मुंबई पुलिस की तकनीकी जांच में शुरुआती डिजिटल ट्रेल स्वीडन देश का दिखाई दिया, लेकिन विस्तृत जांच में पता चला कि यह वास्तविक लोकेशन नहीं थी।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने स्वीडन आधारित VPN और Tor Browser का इस्तेमाल कर अपनी लोकेशन, आईपी एड्रेस और डिवाइस की पहचान छिपाई। इसी तकनीक के जरिए धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर अपलोड और प्रसारित किया गया, ताकि जांच एजेंसियों के लिए आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल हो सके।
मुंबई पुलिस, पंजाब पुलिस और अन्य एजेंसियां कर रही हैं जांच
फॉरेंसिक रिपोर्ट सामने आने के बाद मुंबई पुलिस, पंजाब पुलिस और अन्य एजेंसियां मिलकर पूरे मॉड्यूल की जांच कर रही हैं। जांच का फोकस इस बात पर है कि ऑडियो सीधे आरज़ू बिश्नोई ने रिकॉर्ड किया था या फिर गैंग के विदेश में बैठे अन्य सदस्यों की मदद से इसे तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
जांच एजेंसियां अब ऑडियो के डिजिटल ट्रेल, इस्तेमाल किए गए सर्वर, नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की पहचान करने में जुटी हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि धमकी की पूरी साजिश कहां से संचालित की गई थी।
आमिर खान के आवास और उनसे आस-पास सुरक्षा की गई मजबूत
धमकी की पुष्टि के बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता आमिर खान के आवास और उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि इस साजिश में शामिल पूरे नेटवर्क का जल्द खुलासा किया जा सके।
आरज़ू बिश्नोई कई स्टार्स को दे चुका है धमकी
सूत्रों के अनुसार, आरज़ू बिश्नोई पहले भी अभिनेता रणवीर सिंह, आयुष शर्मा, फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी और गायक बी प्राक समेत कई चर्चित हस्तियों को धमकियां देने के मामलों में जांच एजेंसियों के रडार पर रह चुका है। इस मामले में भी पुलिस उसके नेटवर्क और सहयोगियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न
- संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- एक पेड़ माँ के नाम अभियान से बदली उजड़ी वन भूमि की तस्वीर
- भारी बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन के कदम: सुकमा में तत्परता से टले 2 बाल विवाह, बचपने को मिली शिक्षा और सुरक्षा की नई राह
- पेसा और एफआरए समन्वय: छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन के सशक्त प्रबंधन की ओर ऐतिहासिक कदम
- नैनो डीएपी ने बदली खेती की तस्वीर, बंजी के सिया बाई और राय सिंह को मिली सफलात
- अवैध रेत उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन पर करें सख्त कार्यवाही : मंत्री दयालदास बघेल
- सीएम हेल्पलाइन 1076 से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प


