नई दिल्ली। ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ से लेकर ‘जन नायकन’ तक बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में लगी हैं। हॉलीवुड, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसों की बारिश हो रही है। टॉम हॉलैंड ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। वहीं थलपति विजय भी अपना चार्म फैला रहे हैं। आइए जानते हैं किस फिल्म ने कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।
‘स्पाइडर मैन’ की बॉक्स ऑफिस सुनामी
‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ ने तो बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। फिल्म ने शनिवार यानी तीसरे दिन 66.75 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को 17,703 शोज मिले। फिल्म को 77 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली।
फिल्म का टोटल कलेक्शन
फिल्म ने इंग्लिश में 38.35 करोड़ कमाए। हिंदी में 21.75 करोड़ का कलेक्शनकिया। कन्नड़ में फिल्म ने 7 लाख कमाए। मलयालम में 8 लाख का बिजनेस किया। तमिल भाषा में फिल्म ने 3.75 करोड़ कमाए। वहीं तेलुगू भाषा में फिल्म ने 2.75 करोड़ कमाए। फिल्म ने इंडिया में नेट 176.70 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं फिल्म ने ग्रॉस 211.27 करोड़ की कमाई की है।
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने शनिवार को 7.80 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म को 4,202 शोज मिले। फिल्म को 36.3 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली।
इसी के साथ फिल्म ने हिंदी में 50 लाख की कमाई की। वहीं कमिल भाषा में फिल्म ने 7.25 करोड़ की कमाई की। वहीं तेलुगू भाषा में फिल्म ने 5 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। थलपति विजय की जन नायकन ने नेट 164.90 करोड़ की कमाई की। वहीं ग्रॉस 192.50 करोड़ की कमाई कर ली। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 88 करोड़ कमाए। वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 280.50 करोड़ की कमाई की।
‘द ओडिसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
फिल्म ‘द ओडिसी’ ने शनिवार यानी दसवें दिन 11.45 करोड़ की कमाई की। फिल्म को 4638 शोज मिले। वहीं फिल्म को 57 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली।
फिल्म ने इंग्लिश में 9.75 करोड़ कमाए। वहीं हिंदी में फिल्म ने 1.40 करोड़ का कलेक्शन किया। तमिल में फिल्म ने 10 लाख और तेलुगू में फिल्म ने 20 लाख का कलेक्शन किया। फिल्म का टोटल कलेक्शन 119.65 करोड़ हो गया है। फिल्म ने ग्रॉस 142.86 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म को क्रिस्टोफर नोलन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मैट डैमन और टॉम हॉलैंड लीड रोल में हैं।
अजय देवगन की फिल्म का ऐसा रहा हाल
‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म को 2408 शोज मिले। इसी के साथ 20 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिला। फिल्म ने टोटल 158.65 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म ने ग्रॉस 188.56 करोड़ की कमाई की। ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 30.45 करोड़ का कलेक्शन किया। दुनियाभर में फिल्म ने 219.01 करोड़ का बिजनेस किया।
इस फिल्म को इंदर कुमार ने बनाया है। फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं। वहीं रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन जैसे स्टार्स हैं।
Trending
- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय: महिला कर्मचारी की सैलरी का बड़ा हिस्सा बेटे के खाते में कराया ट्रांसफर, कुलसचिव गिरफ्तार
- तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ
- ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
- ब्रह्माकुमारीज़, अंबिकापुर में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के कार्यक्रम में मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल
- श्रावण के प्रथम सोमवार पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर शिव मंदिर में विधि-विधान से किया जलाभिषेक
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई पहचान
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना : अब 14 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा पंजीयन


