खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने लोरमी के बिल्डर नरेंद्र खत्री समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवाद के दौरान पीड़िता ने आत्महत्या की कोशिश किए जाने की बात भी पुलिस को बताई है।
बिलासपुर की युवती की शिकायत के आधार पर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चकरभाठा पुलिस ने बिल्डर नरेन्द्र खत्री सहित चार लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि काम के सिलसिले में वर्ष 2023 में बिल्डर नरेन्द्र खत्री से पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बने। इसके बाद घुमाने के बहाने आरोपी युवती को लोरमी और फिर गोवा समेत कई जगहों पर ले गया।
पीड़िता के मुताबिक, गोवा में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर दुष्कर्म के बाद कान्हा किसली समेत अन्य स्थानों पर भी ले जाकर आरोपी ने उसके साथ अनाचार किया। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो बिल्डर ने शादी से इंकार करने के साथ उसके साथ मारपीट भी की। विवाद के दौरान युवती ने आत्महत्या की भी कोशिश किए जाने की बात पुलिस को बताई है।
Trending
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे


