नई दिल्ली। थलपति विजय ने अपनी आखिरी फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। फिल्म ‘जन नायकन’ को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है। 10 दिनों में फिल्म ने धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ कई फिल्मों के कलेक्शन को पछाड़ दिया है। आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर
10वें दिन इतना रहा ‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘जन नायकन’ ने 10वें दिन 7.80 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म को 4202 शोज मिले। इसी के साथ फिल्म ने 36.3 परसेंट की कमाई की। फिल्म ने हिंदी भाषा में 50 लाख कमाए। तमिल में 7.25 करोड़ कमाए और तेलुगू में 5 लाख का कलेक्शन किया।
जन नायकन ने 10वें दिन कमाई के मामले में 2026 में रिलीज हुई इन 7 फिल्मों को पछाड़ा
1- अल्फा- 2.25 करोड़
2- राजा शिवाजी- 6.80 करोड़
3- हॉन्टेड 3 डी- 55 लाख
4- चांद मेरा दिल- 1.8 करोड़
5- थाई किझावी- 5.10 करोड़
6- डकैत- 1.46 करोड़
7- लव इंश्योरेंस कंपनी- 1.70 करोड़
‘जन नायकन’ का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म के डे वाइज कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 42.70 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म को 13067 शोज मिले थे। दूसरे दिन फिल्म की कमाई घटकर 21.15 करोड़ रह गई। तीसरे दिन फिल्म ने 28.90 करोड़ कमाए। फिल्म को 12299 शोज मिले। चौथे दिन फिल्म ने 32 करोड़ कमाए। फिल्म को 12107 शोज मिले थे। 5वें दिन फिल्म ने 10.65 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म को 10436 शोज मिले।
छठे दिन फिल्म ने 8 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म को 10,413 शोज मिले। सातवें दिन फिल्म ने 6.10 करोड़ कमाए। फिल्म को 10359 शोज मिले। आठवें दिन फिल्म ने 4.05 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म को 5,496 शोज मिले। एक हफ्ते में फिल्म ने नेट 153.55 करोड़ का कलेक्शन किया। नौवें दिन फिल्म ने 3.55 करोड़ कमाए। फिल्म को 4165 शोज मिले। 10वें दिन फिल्म ने 7.80 करोड़ कमाए। फिल्म को 4202 शोज मिले।
जन नायकन का टोटल कलेक्शन
फिल्म का अब टोटल कलेक्शन 164.90 करोड़ हो गया है। वहीं फिल्म ने ग्रॉस 192.50 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में भी धमाका कर रखा है। फिल्म ने 10वें दिन ओवरसीज मार्केट में 3 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं टोटल 88 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 280.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
नेट कलेक्शन- 164.90 करोड़
ग्रॉस कलेक्शन- 192.50 करोड़
ओवरसीज कलेक्शन- 88 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 280.50 करोड़
थलपति विजय की इन फिल्मों को पछाड़ा
इसी के साथ ‘जन नायकन’ ने थलपति विजय की इन 5 फिल्मों को पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर ‘कथ्थी’ है। फिल्म ने 132.60 करोड़ कमाए थे। दूसरे नंबर पर ‘पुली’ है। फिल्म ने 101.90 करोड़ कमाए थे। तीसरे नंबर पर ‘भैरवा’ है। फिल्म ने 116.75 करोड़ का बिजनेस किया था। चौथे नंबर पर ‘थुपाक्की’ है। फिल्म ने 130.50 करोड़ कमाए थे। पांचवें नंबर पर ‘नन्बन’ है। इस फिल्म ने 130.50 करोड़ का बिजनेस किया था।
‘जन नायकन’ ने 2026 की भी इन 5 फिल्मों को ध्वस्त कर दिया
इस लिस्ट में सबसे ऊपर ‘द ओडिसी’ है। फिल्म ने 128.94 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म को क्रिस्टोफर नोलन ने बनाया है। फिल्म में मैट डैमन और टॉम हॉलैंड जैसे स्टार्स दिखे। दूसरे नबंर पर ‘धमाल 4’ है। इस फिल्म ने 163.2 करोड़ का बिजनेस किया। इस फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और जावेद जाफरी जैसे स्टार्स नजर आए। फिल्म को इंदर कुमार ने बनाया।
तीसरे नबंर पर ‘वलकमटू द जंगल’ है। फिल्म ने 137.83 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया। फिल्म में अक्षय कुमार सहित 30 एक्टर्स थे। फिल्म में सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, फरदा जलाल, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस जैसे स्टार्स नजर आए। चौथे नबंर पर ‘कॉकटेल 2’ है। शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की इस फिल्म ने 104.53 करोड़ का बिजनेस किया। पांचवें नंबर पर रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ है। इस फिल्म ने 105.68 करोड़ की कमाई की। रितेश ने खुद इस फिल्म को डायरेक्ट किया था।
फिल्म में दिखे ये स्टार्स
फिल्म ‘जन नायकन’ की बात करें तो इसे एच विनोथ ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में पूजा हेगड़, बॉबी देओल जैसे स्टार्स हैं।फिल्म में थलपति विजय वेत्रि के रोल में हैं। वहीं बॉबी देओल जॉन हिमलर का किरदार निभा रहे हैं। पूजा हेगड़े कयाल के रोल में हैं। ममिता बैजू विजयलक्ष्मी के रोल में हैं। ये थलपति विजय की आखिरी फिल्म है। उन्होंने एक्टिंग से रिटायरमेंट ले ली है। वो अब राजनीति में करियर बना रहे हैं। वो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं।
Trending
- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई पहचान
- भानुप्रतापपुर में नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
- फूड इंस्पेक्टर बनाने के नाम पर 1.91 लाख की ठगी: आरोपी गिरफ्तार, गूगल पे और चेक से ऐंठे थे पैसे
- भोरमदेव कांवड़ यात्रा: डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल से अमरकंटक में श्रद्धालुओं को मिल रही अभूतपूर्व सुविधा, अब तक 1500 भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
- व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला एक आरोपित गिरफ्तार
- शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप


