नई दिल्ली। क्रिकेट टीमों और उनके फैंस के लिए साल 2027 बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगले साल वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप होना है, लेकिन उससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 9 जून-13 जून तक लंदन स्थित ओवल मैदान पर खेला जाएगा।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल का मौजूदा हाल जानें तो टीम इंडिया अभी 48.15 पीसीटी (पॉइंट्स परसेंट) के साथ पांचवें पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीम उससे बहुत आगे हैं। यहां जान लीजिए साल 2026 में भारतीय टीम को कितने टेस्ट मैच और खेलने हैं और उनका फाइनल के समीकरण पर क्या असर पड़ेगा।
2026 में कितने मैच बाकी?
भारतीय टीम को साल 2026 खत्म होने से पहले 4 टेस्ट मैच और खेलने हैं। पहले टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां उसे 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। उसके बाद अक्टूबर-नवंबर के समय भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच नवंबर महीने में 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के समीकरण को देखते हुए भारतीय टीम को इन 4 मैचों में ज्यादा से ज्यादा जीत दर्ज करनी होंगी। दरअसल WTC 2025-27 चक्र में टीम इंडिया के 9 टेस्ट मैच बचे हुए हैं, जिनमें उसे कम से कम 7 मुकाबले जीतने बहुत जरूरी हैं।
चारों मैच जीते तो मिलेगा फायदा
भारतीय टीम का पॉइंट्स परसेंट अभी सिर्फ 48.15 का है। अगर इस साल टीम इंडिया श्रीलंका और न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप कर देती है, तो भारतीय टीम का पॉइंट्स परसेंट 64.01 पर पहुंच जाएगा, जो फाइनल की रेस में भारत को बहुत अच्छी स्थिति में लाकर खड़ा कर देगा। बताते चलें कि WTC 2025-27 चक्र में टीम इंडिया की आखिरी सीरीज ऑस्ट्रेलिया के साथ होगी, जो अगले साल जनवरी-फरवरी के समय में खेली जाएगी।
Trending
- समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ – राज्यपाल रमेन डेका
- सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा – मंत्री टंक राम वर्मा
- राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा
- डिजिटल इंडिया ने भारत को विश्व में नई पहचान दिलाई, सीएससी डिजिटल क्रांति के वास्तविक सूत्रधार – वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- जनसंपर्क संचालनालय के सहायक ग्रेड-03 गुलजारी लाल तम्बोली को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
- 5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह
- राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति में ओ.पी. जिंदल विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह संपन्न
- नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाने संबंधी विषय पर 2 अगस्त को रायपुर में होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला


