नई दिल्ली। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम की टेस्ट कप्तानी में वापसी निराशाजनक रही। बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 90 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान को चौथी पारी में जीत के लिए 211 रनों की जरूरत थी, लेकिन कप्तान बाबर के अलावा पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। बाबर आजम ने आखिर तक नाबाद रहते हुए 58 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद पूरी टीम 120 रनों पर सिमट गई।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी पर कप्तान बाबर काफी निराश दिखे और उन्होंने पूरी टीम की क्लास लगा दी। मैच के बाद बाबर ने कहा, “हां, परिणाम हमारे हाथ में नहीं था, लेकिन पिछले दो दिनों में हमने अच्छी क्रिकेट खेली। हालांकि, आज एक बल्लेबाजी यूनिट के रूप में हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। हम लगातार अपने विकेट खोते रहे और हमारी बल्लेबाजी पूरी तरह फेल रही।
बाबर ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को दिया जीत का क्रेडिट
यह पूछे जाने पर कि क्या चौथी पारी में पिच की भी भूमिका थी, बाबर ने कहा, “पिच अच्छी थी। हमें नई गेंद से थोड़ी मूवमेंट की उम्मीद थी क्योंकि यहां यह स्वाभाविक है और हम इसके लिए तैयार भी थे। लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और परिस्थितियों का शानदार इस्तेमाल किया। चौथे दिन गेंद थोड़ी नीची रह रही थी और असमान उछाल ले रही थी। हम पार्टनरशिप नहीं बना सके और इसीलिए मैच हार गए।
बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शान मसूद उंगली में फ्रैक्चर के बावजूद 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। आउट होने से पहले उन्होंने 15 गेंदों में 3 रन बनाए। इस पर बाबर ने कहा, “शान मसूद के चोटिल होने का असर हम पर पड़ा, क्योंकि दुर्भाग्य से उनकी उंगली की स्थिति अच्छी नहीं है। उसमें फ्रैक्चर है, इसलिए निश्चित रूप से हमें उनकी कमी खली।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हुए शामिल
- पुलिस का जज़्बा ही सुरक्षित, शांत और विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान
- धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ
- गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद
- वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा
- शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा अगस्त में होगी आयोजित
- छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न


