नई दिल्ली। अगस्त में भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसके लिए BCCI ने आज मंगलवार को टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने बताया कि वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। शुभमन गिल की कप्तानी में 15 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिसमें 2 खिलाड़ियों का खेलना उनकी फिटनेस रिपोर्ट से तय होगा। केएल राहुल उपकप्तान हैं, 2 विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल टीम में शामिल किए गए हैं।
हाल ही में वनडे डेब्यू करने वाले लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार का टेस्ट डेब्यू इस सीरीज में हो सकता है। वह अफगानिस्तान के खिलाफ हुए एकमात्र टेस्ट में भी शामिल किए गए थे, लेकिन तब उनकी जगह प्लेइंग 11 में नहीं बनी थी। सारांश जैन पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए हैं। मध्य प्रदेश से आने वाले सारांश ऑलराउंडर हैं, जो ऑफ स्पिनर और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
BCCI ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता COE (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) से फिटनेस मंज़ूरी मिलने पर निर्भर करेगी। वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार), साई सुदर्शन (फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार)।
Trending
- बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जा उत्पादक, पीएम सूर्य घर योजना ने बदली यश अग्रवाल की सोच
- कृत्रिम गर्भाधान से बदली किस्मत- कंचनपुर की प्रेम कुमारी बनीं सफल डेयरी उद्यमी
- दुर्ग पुलिस का साइबर क्राइम पर बड़ा प्रहार: 26 ‘म्यूल’ खाताधारक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश तेज
- राज्य में खेलों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव- मुख्यमंत्री साय
- रायपुर जिला न्यायालय में फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़: 3 महिलाएं गिरफ्तार
- सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला
- एनसीबी और राजनांदगांव पुलिस का संयुक्त प्रहार: 28.65 लाख की संपत्ति के साथ 41 किलो गांजा जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार


