नई दिल्ली। थलपति विजय की ‘जना नायकन’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है। ओपनिंग वीकेंड पर तो इसने कमाल ही कर दिया और कमाई में जबरदस्त तेजी दिखाई। एच विनोथ के डायरेक्शन में बनी इस पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसने ‘करुप्पु’ को पीछे छोड़ते हुए कॉलीवुड में 2026 के ओपनिंग वीक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी बना लिया है। लेकिन अब फिल्म का असली टेस्ट मंडे को हुआ है। चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंडे को कितना कलेक्शन किया है?
‘जना नायकन’ ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
थलपति विजय की राजनीति में आने के बाद आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ इस 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म बंपर कमाई तो नही कर रह है जितनी इसकी रिलीज से पहले उम्मीद की जा रही थी फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है।
फिल्म ने जहां 42.70 करोड से दमदार ओपनिंग की थी तो वहीं दूसरे दिन इसने 21.15 करोड़ कमाए।
तीसरे दिन इसका कलेक्शन 28.90 करोड़ रुपये रहा।
इसके बाद चोथे दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल आया और इसने 32 करोड़ बटोर लिए। वहीं रिलीज के पांचवें दिन यानी मंडे को वीकडेज होने की वजह से इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई। हालांकि फिल्म भी इसने दमदार कमाई की है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जना नायकन’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंडे को 10.15 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ ‘जना नायकन’ की 5 दिनों की कुल कमाई अब 134.90 करोड़ रुपये हो गई है।
‘जना नायकन’ ने 5 दिनों में वर्ल्डवाइड कितनी कर डाली कमाई?
वहीं विदेशों में,इस फिल्म ने पांचवें दिन 4.00 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई अब 75.50 करोड़ हो गई है। वहीं वर्ल्डवाइड इसकी कुल कमाई 233.24 करोड़ पहुंच गई है।
‘जना नायकन’ बनी वर्ल्डवाइड विजय की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म
थलापति विजय की लेटेस्ट रिलीज ‘जना नायकन’ की कमाई में मंडे को बेशक गिरावट आई लेकिन ये एक्टर के करियर की वर्ल्वाइड 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसने ‘मास्टर’ के 225.88 करोड़ के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। अब ‘जना नायकन’ के निशाने पर विजय की सरकार के (237.26 करोड़) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना है।
ये हैं थलपति विजय की वर्ल्डवाइड टॉप 10 फिल्में
लियो – 606.42 करोड़
द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम – 458.44 करोड़
वारिसु – 299.2 करोड़
बिगिल – 296.08 करोड़
मर्सल – 253.45 करोड़
सरकार – 237.26 करोड़
मास्टर – 225.88 करोड़
बीस्ट – 218.69 करोड़
थेरी – 158.8 करोड़
थुपाक्की – 129.7 करोड़
Trending
- बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जा उत्पादक, पीएम सूर्य घर योजना ने बदली यश अग्रवाल की सोच
- कृत्रिम गर्भाधान से बदली किस्मत- कंचनपुर की प्रेम कुमारी बनीं सफल डेयरी उद्यमी
- दुर्ग पुलिस का साइबर क्राइम पर बड़ा प्रहार: 26 ‘म्यूल’ खाताधारक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश तेज
- राज्य में खेलों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव- मुख्यमंत्री साय
- रायपुर जिला न्यायालय में फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़: 3 महिलाएं गिरफ्तार
- सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला
- एनसीबी और राजनांदगांव पुलिस का संयुक्त प्रहार: 28.65 लाख की संपत्ति के साथ 41 किलो गांजा जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार


