खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से धोखाधड़ी का हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने अपने पिता के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर न्यायालय को धोखा देने का प्रयास किया और इसी के दम पर उसने अन्य मामलों के आरोपियों की जमानत भी कराई। हालांकि मामले में आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। भौगोलिकसंदर्भ
दरअसल, कोतवाली पुलिस ने जयनगर थाना क्षेत्र के अजबनगर गांव के रंगपारा निवासी 34 वर्षिय देव प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसके उपर आरोप है कि उसने अपने पिता के आधार कार्ड से छेड़छाड़ किया है। आरोपी ने पिता के आधार कार्ड में अपना नाम दर्ज कराकर कुछ मामलों में न्यायालय के समक्ष पेश हुआ और इसी फर्जी आधार कार्ड के जरिए पिता की जगह अपना हस्ताक्षर कर अन्य मामलों के आरोपियों की जमानत कराई।
वही आरोपी को जांच के लिए बार-बार बुलाए जाने पर वह जांच से भागता रहा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले का खुलासा हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ अम्बिकापुर जिले में भी इसी तरीके से फर्जी आधार कार्ड पेश कर जमानत लेने के मामले कि जांच चल रही है।
पुलिस का इस मामले में कहना है कि आरोपी द्वारा पिता के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर फर्जी तरीके से जमानत लेने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और मामले में जांच जारी है।
बहरहाल पुलिस मामले की पतासाजी में जुटी हुई है कि आरोपी का सहयोग किसने किया और दस्तावेजों से छेड़छाड़ करने में किसने साथ दिया। हालांकि बताया जा रहा है कि ऋण पुस्तिका पिता के नाम से थी इस कारण पुत्र ने यह जालसाजी कर आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा किया। फिलहाल पुलिस मामले कि जांच में जुटी हुई है।
Trending
- बाल विवाह के खिलाफ भारत की मुहिम को वैश्विक मान्यता, संयुक्त राष्ट्र ने 27 नवंबर को घोषित किया अंतरराष्ट्रीय दिवस; छतीसगढ़ ने भी लिया तेज कार्रवाई का प्रण
- केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात
- सीजीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर स्थिति की स्पष्ट
- भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- रायगढ़ के किसान ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से कमाए 4.25 लाख
- कुरूद की ग्राम पंचायतों में योजनाओं और विकास कार्यों का आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने किया निरीक्षण
- शिक्षा के प्रहरी हुए सम्मानित, शहीद शिक्षा दूतों के परिजनों और साइबर जागरूकता अभियान से जुड़े शिक्षकों का भी हुआ सम्मान
- जशपुर के सोहन सिंह की बदली तकदीर: किसान किताब और केसीसी से खेती हुई आसान, मुख्यमंत्री साय का जताया आभार


