नई दिल्ली। साल 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में टॉप पर शुमार ‘रामायण’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। दो पार्ट में बन रही इस फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर आएगा। फिलहाल फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार है जो 24 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होगा। इससे पहले दिल्ली में कुछ चुनिंदा लोगों के लिए 18 जुलाई को इसका ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था।
रामायण भारतीय सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे महंगी फिल्म साबित होगी। इसके दोनों पार्ट्स का बजट 4 हजार करोड़ रुपये है। जबकि इसके लीड एक्टर को भी तगड़ी रकम दी गई है। आइए जानते हैं कि रामायण में भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर और रावण के किरदार में नजर आने वाले यश में से किस सुपरस्टार ने आखिर ज्यादा फीस ली है?
रामायण के लिए रणबीर कपूर की फीस
नितेश तिवारी रामायण का डायरेक्शन कर रहे हैं। वहीं इसके प्रोड्यसूर हैं नमित मल्होत्रा। दो पार्ट में बन रही रामायण में रणबीर भगवान श्री राम के किरदार से महफ़िल लूटने वाले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों पार्ट्स के लिए रणबीर को 150 करोड़ रुपये फीस मिली है। यानी एक पार्ट के लिए उन्होंने 75 करोड़ रुपये लिए हैं।
‘रामायण’ के लिए यश की फीस
रामायण में कन्नड़ स्टार यश लंकापति रावण का किरदार निभाते हुए रणबीर कपूर के लिए चुनौती पेश करेंगे। टाइम्स ऑफि इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यश ने भी इस बिग बजट फिल्म के लिए तगड़ी रकम वसूली है। एक पार्ट के लिए 50 करोड़ लेने वाले यश ने दोनों पार्ट के लिए कुल 100 करोड़ रुपये फीस ली है।
कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
रामायण का ट्रेलर 24 जुलाई को आ रहा है। वहीं इसके बाद मेकर्स एक और ट्रेलर लाने वाले हैं। वहीं फिल्म की रिलीज की बात करें तो पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट साल 2027 में दिवाली पर आएगा। 4 हजार करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस फिल्म में सनी देओल, साई पल्ल्वी, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह सहित और भी कई कलाकार नजर आएंगे। रामायण अब तक के भारतीय इतिहास की सबसे महंगी फिल्म फिल्म साबित होने वाली है। आज तक इतने भारी-भरकम बजट में और कोई इंडियन फिल्म नहीं बनी है।
Trending
- हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं, जिंदगी बचाने के लिए पहनें- नारायणपुर पुलिस
- सरकार एवं जनता के बीच भरोसे का पुल बना सेवा सेतु केंद्र
- बिलासपुर में कलेक्टर जनदर्शन: 8 प्रमुख मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- बस्तर में आपातकालीन सेवाओं को ‘नेक्स्ट जेन’ का बूस्टर: शौर्य भवन में 4 जिलों के 150 डायल-112 कर्मियों को मिला हाई-टेक प्रशिक्षण
- रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता: 6 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर संजय रक्सेल गिरफ्तार, दो दर्जन से अधिक अपराध थे दर्ज
- नीट पेपर लीक विवाद: बस्तर की बेटी हरिका को न्याय दिलाने सड़क पर उतरी कांग्रेस, सिरहासार चौक तक निकाला विशाल कैंडल मार्च
- बारिश में टपकते पानी और कच्चे घर से पक्के आशियाने तक का सफर
- छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, कारतूस बरामद


