नई दिल्ली। भारतीय ओपनर रोहित शर्मा लॉर्ड्स में होने वाले भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे वनडे में 2 रिकॉर्ड बना सकते हैं। ये मुकाबला सीरीज डिसाइडर है। सीरीज का पहला मैच शुभमन गिल एंड टीम ने जीता था। हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली मेजबान टीम ने दूसरे मैच को जीतकर सीरीज बराबर की।
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज कौन जीतेगा? इससे ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा को लेकर हो रही है। दरअसल एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मैनेजमेंट ने रोहित को बता दिया है कि टीम उनसे आगे देख रही है और वह 2027 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं होंगे। जबकि बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने PTI से बात करते हुए इन खबरों का खंडन किया। फैंस अब उलझन में हैं। खैर, हम आपको यहां उन 2 रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं जो वह शतक लगाकर बना सकते हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक: अभी ये रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 4 शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली के 3-3 शतक हैं। रोहित अगर आज शतक लगाते हैं तो वह संयुक्त रूप से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बन जाएंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ 1000 रन: एमएस धोनी, युवराज सिंह विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 1000 से अधिक रन बनाए हैं। रोहित शर्मा भी इस आंकड़े को छू सकते हैं। अभी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 25 पारियों में 883 रन बनाए हैं, उन्होंने 1000 रन पूरे करने के लिए आज 117 रनों की पारी खेलनी होगी। हालांकि जारी सीरीज के पिछले 2 मैचों में वह फ्लॉप रहे हैं।
Trending
- रामनामी समाज की अनूठी परंपरा हमारी लोक संस्कृति की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री साय
- दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार
- मोदी की गारंटी, सुशासन की नीति और जनकल्याण की प्रतिबद्धता से बदल रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- छत्तीसगढ़ के चार संभागों में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों से सीधे संवाद करेगी कांग्रेस- दीपक बैज
- बस्तर गोंचा पर्व में श्रीरामचरित मानस का अखंड पाठ हुआ शुरू, 20 जुलाई को हाेगा हेरापंचमी पूजा विधान
- रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश: रायगढ़ में बिहान की दीदियों ने तैयार कीं अनोखी ‘बीज राखियां’, कलाई पर सजेगा पर्यावरण संरक्षण
- हिंसा का रास्ता छोड़ आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े युवा
- शिक्षा के क्षेत्र में सुकमा की ऐतिहासिक छलांग: ‘क्षितिज’ कोचिंग के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 में गाड़े सफलता के झंडे


