नई दिल्ली। नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। दर्शक फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। फिल्म में कई बड़े कलाकार एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्ट इवेंट में हनुमान का किरदार निभा रहे सनी देओल ने कहा कि इस भूमिका को निभाना उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि इसके साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी जुड़ी है।
‘हनुमान का किरदान निभाना आसान नहीं’
इवेंट के दौरान सनी देओल ने बताया कि उन्होंने ‘रामायण’ की शूटिंग अभी शुरू ही की है और अब तक फिल्म के लिए बहुत कम काम किया है। उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो मैंने अभी फिल्म का सिर्फ थोड़ा-सा हिस्सा ही शूट किया है। अभी मुझे बहुत आगे बढ़ना है। रामायण हम हिंदुस्तानियों के लिए एक सबसे बड़ी चीज है।’
सनी देओल ने कहा ‘मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे हनुमान जी का किरदार निभाने का मौका मिला। मैं पूरी कोशिश करूंगा कि इस भूमिका को पूरी ईमानदारी के साथ निभा सकूं।’
उन्होंने आगे कहा, ‘हनुमान जी का किरदार निभाना आसान नहीं है, लेकिन मुझे इसे निभाने में बहुत मजा आएगा। वो चंचल, भोले और बेहद शक्तिशाली हैं। हर कोई उनसे प्यार करता है और सबसे बढ़कर वो भगवान श्रीराम के परम भक्त हैं। मुझे पूरा यकीन है कि हर हिंदुस्तानी ये फिल्म देखने जरूर जाएगा।’
फिल्म की स्टाकास्ट
बता दें, ट्रेलर लॉन्ट इवेंट में कई सितारो नो शिरकत की थी। उनकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, सनी देओल इस फिल्म में हनुमान जी की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इसके अलावा भी फिल्म में कई कलाकार नजर आने वाले हैं। आईमैक्स फॉर्मेट में बनी ‘रामायण’ का पहला पार्ट साल 2026 में रिलीज होगा, जबकि इसका दूसरा पार्ट 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वो बंटवारा 1947 में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का दूसरा टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ पर्यटन में बड़ा बदलाव: 38वीं बैठक में तय हुआ नया रोडमैप, स्थानीय रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा मुख्य फोकस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर अमल, उद्यान निर्माण के लिए 95.3 लाख स्वीकृत
- शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की नींव- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- जन्मदिन पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुखबधिर विद्यालय पहुंचकर बच्चों संग बांटी खुशियां
- मुंगेली में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि
- सामूहिक खेती से बदली तकदीर: शीतला स्व-सहायता समूह ने सब्जी बेचकर कमाए ₹2 लाख
- डिजिटल क्रांति का नया चेहरा: ‘सेवा सेतु’ से छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था हुई आसान, हिमांशु देवांगन को मिला त्वरित विवाह प्रमाण पत्र
- कांकेर में 3 परिवारों के 17 सदस्यों की हुई ‘घर वापसी’, पारंपरिक रीति-रिवाज से अपनाया मूल धर्म


