नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड की वनडे सीरीज 2 मैचों के बाद एक-एक की बराबरी पर है। सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। साल 2018 के बाद इंग्लैंड ने कभी भारत को द्विपक्षीय वनडे सीरीज में नहीं हराया है। अंग्रेज टीम 8 साल से चले आ रहे इस ट्रॉफी जीत के सूखे का अंत करना चाहेगी, दूसरी ओर भारतीय टीम ना केवल इस जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी बल्कि 2026 यूके टूर को यादगार जीत के साथ अलविदा कहना चाहेगी।
खबर है कि यह रोहित शर्मा के करियर का आखिरी मैच हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार लॉर्ड्स मैदान पर रोहित अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच खेल सकते हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर वाशिंगटन सुंदर चोट के चलते आखिरी मुकाबले से बाहर हो गए हैं। यह भी सवाल है कि उनकी जगह कौन लेगा?
वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद टीम इंडिया को अवश्य ही दूसरे स्पिनर की आवश्यकता होगी। स्क्वाड में कुलदीप यादव ही स्पिन गेंदबाजी आखिरी विकल्प बचे हैं, इसलिए उन्हें तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना लगभग तय है। वह अलग दृष्टिकोण होगा, यदि टीम इंडिया मैनेजमेंट 4 तेज गेंदबाज और एक स्पिनर की रणनीति अपनाए।
दूसरी ओर केएल राहुल बीमार होने के चलते दूसरा वनडे नहीं खेल पाए थे, उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिला था। राहुल स्वस्थ होते हैं तो ईशान को वापस बेंच पर बैठना पड़ सकता है।
तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल/ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़
Trending
- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि
- नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई प्रदेश की पहचान
- निवेश का नया भरोसा बना छत्तीसगढ़, नियमों में आसानी और संस्थागत माहौल में देश के बड़े राज्यों में नंबर-1
- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में पुलिस बल ने प्रस्तुत किया गार्ड ऑफ ऑनर
- नीट परीक्षा में असफल होने पर हुई घटना एक परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज व बस्तर के लिए चिंता का विषय- दीपक बैज
- राष्ट्रीय मंच पर चमकी धमतरी की अभिनव पहल, सीएससी स्थापना दिवस पर PACS ड्रोन मॉडल को मिली विशेष पहचान
- 12 किलो 700 गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के दो शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार
- सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


