नई दिल्ली। सलमान खान के बाद अब आमिर खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आरज़ू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो भेजकर आमिर खान को धमकी दी है। हालांकि एबीपी न्यूज इस सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आरज़ू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिली धमकी में लिखा है, ” जय श्री राम, जय सीता राम
मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप) ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसको बढ़ावा दे रहे हैं। हम इस कुत्ते को बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दे दिया जाएगा। ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है।
हमारा हमारे भाई-बहनों और देशवासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकत को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे। ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे।
बता दें कि आमिर खान ने इस महीने की शुरुआत में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग घर पर इंटीमेट रजिस्टर्ड शादी की थी। वहीं एक्टर की इस तीसरी शादी पर काफी हंगामा मचा हुआ है। कई हिंदू संगठनों ने आमिर खान की शादी को लव जिहाद बताया है वहीं एक्टर के खिलाफ फतवा भी जारी किया गया है।
इन सबके बीच एक इंटरव्यू में आमिर ने अपनी शादी पर मचे हो हल्ले पर रिएक्ट किया था। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी गौरी का धर्म नहीं बदला गया है और वो हिंदू भी नहीं हैं वो ईसाई हैं। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि उनकी बेटी और बहनों की शादी हिंदूओं से हुई है। एक्टर ने ये भी क्लियर किया था कि उनकी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव ने भी धर्म नहीं बदला था।
Trending
- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि
- नई दिल्ली के होटल ताज में आयोजित फेथ कांक्लेव 2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली प्रस्तुति, राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई प्रदेश की पहचान
- निवेश का नया भरोसा बना छत्तीसगढ़, नियमों में आसानी और संस्थागत माहौल में देश के बड़े राज्यों में नंबर-1
- छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में पुलिस बल ने प्रस्तुत किया गार्ड ऑफ ऑनर
- नीट परीक्षा में असफल होने पर हुई घटना एक परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज व बस्तर के लिए चिंता का विषय- दीपक बैज
- राष्ट्रीय मंच पर चमकी धमतरी की अभिनव पहल, सीएससी स्थापना दिवस पर PACS ड्रोन मॉडल को मिली विशेष पहचान
- 12 किलो 700 गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के दो शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार
- सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


