खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवा और अंतिम दिन है। सदन में आज प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य और अंतिम ढाई घंटे अशासकीय कार्य होंगे। विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। प्रशनकाल में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दायलदास बघेल जवाब देंगे। वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी CAG की स्थानीय निकायों से संबंधित रिपोर्ट पटल पर रखेंगे। इसके अलावा विधायक गोमती साय, धर्मजीत सिंह और भईयालाल राजवाड़े विभिन्न प्रतिवेदनों को सदन के पटल पर रखेंगे।
मानसून सत्र में आज का दिन काफी हंगामेदार होने के आसार हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्र के दूसरे दिन राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसे स्वीकार करते हुए स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने 17 जुलाई को चर्चा करने की घोषणा की थी। राज्य गठन के बाद यह छत्तीसगढ़ विधानसभा में यह दसवां अविश्वास प्रस्ताव है। इससे पहले नौ बार सरकारों के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव बहुमत के आधार पर पारित नहीं हो पाए थे। आज नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सदन में प्रस्ताव रखेंगे।
Trending
- महतारी वंदन से मिला संबल, सिलाई मशीन ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह
- विशेष आलेख : प्रकृति, रोमांच और लबालब जलराशि का अद्भुत संगम : पर्यटकों की पहली पसंद बना धमतरी
- रायपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: कमिश्नर संजीव शुक्ला ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट, ASI समेत 25 पुलिसकर्मी स्थानांतरित
- धमतरी में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एसपी भावना पांडेय ने 38 आरक्षकों का किया तबादला
- बिलासपुर हिंसा: पथराव और तोड़फोड़ मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार, शहर में धारा 163 लागू
- मुंगेली की बेटी भारती घृतलहरे ने पास की यूजीसी नेट परीक्षा, किसान परिवार में जश्न का माहौल
- झीरम घाटी कांड: NIA कोर्ट में टला फैसला, फैसले से पहले भूपेश बघेल के तीखे वार; बीजेपी पर लगाया जांच दबाने का आरोप
- बीजापुर को बड़ी सौगात: 2.66 करोड़ की लागत से इदवारा बैराज का सर्वेक्षण शुरू, भैरमगढ़ के किसानों को मिलेगा फायदा


