खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने बीजापुर जिले के विकासखंड भैरमगढ़ में सिंचाई सुविधाओं को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित इदवारा बैराज के सर्वेक्षण कार्य के लिए शासन द्वारा 2 करोड़ 66 लाख 70 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।
जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस सर्वेक्षण कार्य के पूरा होने से क्षेत्र में जल भंडारण क्षमता और सिंचाई रकबे का सही आकलन हो सकेगा। इस परियोजना के आगे बढ़ने से स्थानीय किसानों को खेती-किसानी के लिए पर्याप्त जल मिलेगा, जिससे बीजापुर जिले के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Trending
- बिलासपुर हिंसा: पथराव और तोड़फोड़ मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार, शहर में धारा 163 लागू
- मुंगेली की बेटी भारती घृतलहरे ने पास की यूजीसी नेट परीक्षा, किसान परिवार में जश्न का माहौल
- झीरम घाटी कांड: NIA कोर्ट में टला फैसला, फैसले से पहले भूपेश बघेल के तीखे वार; बीजेपी पर लगाया जांच दबाने का आरोप
- बीजापुर को बड़ी सौगात: 2.66 करोड़ की लागत से इदवारा बैराज का सर्वेक्षण शुरू, भैरमगढ़ के किसानों को मिलेगा फायदा
- राज्यपाल डेका से राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की मुलाकात
- छत्तीसगढ़ न्याय व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव: अदालतों और FIR से हटेंगे ‘रखैल’ व ‘चरित्रहीन’ जैसे शब्द, गवाहों को मिलेगा ‘मेहमान’ का दर्जा
- कजरी तीज 2026: देश भर में भक्ति और आस्था का उल्लास, पढ़ें सवा किलो सत्तू और निश्छल भक्ति की अमर व्रत कथा
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: रविवार की रेस में ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ और ‘इरुमुडी’ ने भी दिखाया दम


