खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में NIA कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी है। आज 31 अगस्त को फैसला आने की संभावना थी, लेकिन आज सुनवाई के बाद NIA कोर्ट ने फैसले की तारीख आगे बढ़ा दी है। लेकिन फैसला आने से पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने NIA की जांच पर सवाल उठाए दिए हैं।
बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि FIR में नामजद लोगों से पूछताछ नहीं की गई और मौके पर मौजूद कई लोगों के बयान भी नहीं लिए गए। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे के षड्यंत्रकारियों तक पहुंचने की दिशा में जांच नहीं हुई।
बघेल ने बताया कि मुख्यमंत्री रहते उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री से जांच राज्य सरकार को सौंपने की मांग की थी। SIT गठित करने पर NIA हाईकोर्ट पहुंच गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने भी मामले की आगे जांच के लिए कोई कदम नहीं उठाया, जिससे लगता है कि भाजपा मामले को दबाना चाहती है।
Trending
- बिलासपुर हिंसा: पथराव और तोड़फोड़ मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार, शहर में धारा 163 लागू
- मुंगेली की बेटी भारती घृतलहरे ने पास की यूजीसी नेट परीक्षा, किसान परिवार में जश्न का माहौल
- झीरम घाटी कांड: NIA कोर्ट में टला फैसला, फैसले से पहले भूपेश बघेल के तीखे वार; बीजेपी पर लगाया जांच दबाने का आरोप
- बीजापुर को बड़ी सौगात: 2.66 करोड़ की लागत से इदवारा बैराज का सर्वेक्षण शुरू, भैरमगढ़ के किसानों को मिलेगा फायदा
- राज्यपाल डेका से राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की मुलाकात
- छत्तीसगढ़ न्याय व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव: अदालतों और FIR से हटेंगे ‘रखैल’ व ‘चरित्रहीन’ जैसे शब्द, गवाहों को मिलेगा ‘मेहमान’ का दर्जा
- कजरी तीज 2026: देश भर में भक्ति और आस्था का उल्लास, पढ़ें सवा किलो सत्तू और निश्छल भक्ति की अमर व्रत कथा
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: रविवार की रेस में ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ और ‘इरुमुडी’ ने भी दिखाया दम


