नई दिल्ली। भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे आज कार्डिफ में स्थित सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी, जबकि सीरीज जीतने की उम्मीदों को बचाए रखने के लिए मेजबान को हर हाल में जीत चाहिए। आज होने वाले रोचक मुकाबले की टाइमिंग अलग है, जबकि पिछले मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू हुआ था। जानिए आज मैच कितने बजे शुरू होगा, इसका लाइव प्रसारण किस चैनल और लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी।
पहले मुकाबले में विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला था, कप्तान शुभमन गिल ने 80 रनों की शानदार पारी खेली थी। देखना होगा कि क्या कप्तान आज खेलते हैं, क्योंकि पिछले मैच में वह चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे।
सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम ने 2014 के बाद से सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में कोई मैच नहीं खेला है, इस ग्राउंड पर खेले 4 मैचों में भारत ने 3 में जीत दर्ज की है। इंग्लैंड के खिलाफ यहां हुए 2 मैचों में एक भारत ने जीता और 1 हारा है।
कितने बजे शुरू होगा IND vs ENG 2nd ODI?
भारत बनाम इग्लैंड दूसरा वनडे कार्डिफ के समयनुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगा, इस समय भारत में शाम के 5:30 बजे बज रहे होंगे। भारतीय समयनुसार टॉस शाम को 5 बजे होगा।
IND vs ENG 2nd ODI Live प्रसारण कहां?
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा।
IND vs ENG 2nd ODI Live स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी?
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


