नई दिल्ली। अजय देवगन, रितेश देशमु और अरशद वारसी सहित कई कलाकारों से सजी ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में 10 जुलाई को रिलीज हुई थी। तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है। हालांकि वीकडेज में इसकी कमाई में मंदी आई है और ये सिंगल डिजिट में ही कलेक्शन कर रही है बावजूद इसके ये बॉक्स ऑफिस पर काफी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और हर दिन करोड़ों कमा रही है। चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को कितनी कमाई की है?
‘धमाल 4’ ने छठे दिन कितना किया कलेक्शन?
बता दें कि इंद्र कुमार निर्देशित ‘धमाल 4’ ने भारत में सिनेमाघरों में अपने छठे दिन 11 हजार 137 शो में 6.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इससे भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 89.75 करोड़ रुपये हो गया है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 100 करोड़ के पार यानी 107.11 करोड़ रुपये हो गया है।
‘धमाल 4’ का डे वाइड कलेक्शन
डे 1 14 करोड़
डे 2 22.50 करोड़
डे 3 28.50 करोड़
डे 4 8.75 करोड़
डे 5 9.50 करोड़
डे 6 6.50 करोड़
कुल कलेक्शन 89.75 करोड़
‘धमाल 4’ ने छठे वर्ल्डवाइड कितनी कर डाली कमाई
फिल्म ने छठे दिन विदेशों में भी 1.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल विदेशी ग्रॉस कमाई 17.25 करोड़ रुपये हो गई। इसी के साथ इसकी दुनिया भर में कुल ग्रॉस कमाई 124.36 करोड़ रुपये पहुंच गई है। अब देखने वाली बात होगी कि दूसरे वीकेंड पर ये फिल्म कैसा परफॉर्म कर पाती है। दरअसल दूसरे वीकेंड पर इसे क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ओडिसी से भी मुकाबला करना पड़ेगा।
Trending
- सरस्वती सायकल योजनातंर्गत सायकल वितरित
- सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
- नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा : भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में ऐतिहासिक सफलता, केंद्र एवं राज्य सरकार का दृढ़ नेतृत्व सराहनीय – पुन्नूलाल मोहले
- नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल का पत्रकारों ने किया आत्मीय स्वागत
- नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
- सीएम हेल्पलाइन 1076 से हिमाद्री निराला को मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन


