Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    क्यों शिव भक्तों पर कभी भारी नहीं पड़ती ‘शनि की वक्र दृष्टि’? जानिए महादेव और न्यायदेव के संबंधों का पूरा रहस्य

    July 10, 2026

    बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘वेलकम टू द जंगल’ 125 करोड़ के पार, ‘अल्फा’ की कमाई में गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल

    July 10, 2026

    करौंदा क्यों माना जाता है आयुर्वेद का सुपरफूड? जानें इसके औषधीय गुण

    July 10, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • क्यों शिव भक्तों पर कभी भारी नहीं पड़ती ‘शनि की वक्र दृष्टि’? जानिए महादेव और न्यायदेव के संबंधों का पूरा रहस्य
    • बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘वेलकम टू द जंगल’ 125 करोड़ के पार, ‘अल्फा’ की कमाई में गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
    • करौंदा क्यों माना जाता है आयुर्वेद का सुपरफूड? जानें इसके औषधीय गुण
    • बेमेतरा में सनसनी: चादर में लिपटी महिला की टुकड़ों में मिली लाश, इलाके में दहशत का माहौल
    • छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बरसेंगे बदरा! बस्तर समेत 13 जिलों में अलर्ट जारी
    • कोरबा में दर्दनाक हादसा: मां को लगी झपकी और नदी में डूबने से 2 साल के मासूम की मौत
    • जांच एजेंसियों की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज BJP की बैठक में होंगे शामिल
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » करौंदा क्यों माना जाता है आयुर्वेद का सुपरफूड? जानें इसके औषधीय गुण
    बिज़नेस

    करौंदा क्यों माना जाता है आयुर्वेद का सुपरफूड? जानें इसके औषधीय गुण

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 10, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। करवन जिसे करौंदा भी कहते हैं। यह एक कांटेदार पौधा होता है, जिसे आयुर्वेद में औषधीय गुणों का भंडार कहा गया है। इसके कच्चे फल हरे रंग के होते हैं, लेकिन पकने पर गहरे लाल या काले हो जाते हैं। करवन के छोटे फलों का स्वाद खट्टा होता है, इसलिए इससे अचार, चटनी और जैम जैसी तमाम सामग्रियां तैयार की जाती हैं। यह स्वाद के साथ-साथ कई पोषक तत्वों का खजाना है।
    करवन पकने के बाद पाचन, भूख बढ़ाने और शरीर को ऊर्जा देने वाले गुणों से युक्त बन जाता हैं। इसके फल, जड़ और पत्तों में कई औषधीय गुण होते हैं। इसकी जड़ कृमिनाशक है, जबकि जड़ की छाल कफ और वात संबंधी समस्याओं में लाभकारी है। यह शरीर की जलन, पाचन सुधारने और सामान्य कमजोरी दूर करने में भी सहायक है। यह पारंपरिक चिकित्सा का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
    राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, करवन दांत और मसूड़ों के लिए भी लाभकारी है। इसमें पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्कर्वी जैसी समस्याओ को दूर करते हैं। सूखी खांसी होने पर करवन/करौंदे के पत्तों के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से गले को राहत मिलती हैं।
    करवन के कच्चे सूखे फल और जड़ के चूर्ण का उपयोग करने से दस्त, पेट के कीड़े और अन्य पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलती हैं। पके करौंदे के चूर्ण का सेवन करने से अधिक प्यास लगने की समस्या कम होती हैं। अधिक भोजन करने या एसिडिटी के कारण होने वाले पेट दर्द में इसके फूल या जड़ का उपयोग फायदेमंद है।
    पेशाब के दौरान जलन या दर्द होने पर करवन की जड़ का उपयोग पारंपरिक रूप से किया जाता रहा है। पेट में पानी भरने जैसी समस्या में भी करौंदे के पत्तों के रस का सेवन किया जा सकता है। महिलाओं में अधिक रक्तस्राव और मासिक धर्म से जुड़ी कुछ समस्याओं में भी इसकी जड़ का उपयोग बेहद उपयोगी बताया गया है।
    करवन का उपयोग त्वचा संबंधी समस्याओं में असरदार है। इसके पके फल या जड़ का लेप खुजली, जलन और अन्य त्वचा विकारों में लगाया जाता है। बुखार में इसके पत्तों का काढ़ा बहुत लाभकारी हो सकता हैं। फटी एड़ियों पर इसके बीजों का लेप लगाया जा सकता हैं। मिर्गी के लक्षणों में भी करौंदे के पत्ते लाभकारी हो सकते हैं। लेकिन डॉक्टर की राय जरूरी है।
    करौंदे के पत्ते, जड़ और फल सबसे अधिक उपयोगी होते हैं। इसका सेवन ताजे फल, चटनी, अचार, चूर्ण या काढ़े के रूप में किया जा सकता है। औषधीय उपयोग के लिए इसकी मात्रा व्यक्ति की उम्र, समस्या और रोग के आधार पर अलग हो सकती है। इसलिए किसी भी बीमारी में इसे घरेलू इलाज के रूप में अपनाने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक का परामर्श जरूर लेना चाहिए।
    यह कई गुणों से भरपूर होता है, लेकिन हर व्यक्ति के लिए यह फ़ायदेमंद ही होगा ये जरूरी नहीं है। गठिया, गाउट, साइटिका और पेट के अल्सर से पीड़ित लोगों को इसका सेवन सावधानी से ही करने की सलाह दी जाती है। संतुलित आहार, चिकित्सकीय सलाह और सही मात्रा में करौंदे का सेवन ही सुरक्षित और लाभकारी हो सकता हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे

    July 9, 2026

    सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन मंदी; सुरक्षित एसेट के रूप में गोल्ड लोन की मांग में भारी उछाल

    July 7, 2026

    चौलाई का साग है सेहत का खजाना! खून बढ़ाने से लेकर हड्डियां मजबूत करने तक देता है कई फायदे

    July 7, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,367

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,330

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,253
    Don't Miss
    धर्म आध्यात्म

    क्यों शिव भक्तों पर कभी भारी नहीं पड़ती ‘शनि की वक्र दृष्टि’? जानिए महादेव और न्यायदेव के संबंधों का पूरा रहस्य

    By Khabar WorldJuly 10, 20262

    महादेव और न्याय देवता, सनातन धर्म में शनि देव को न्याय और कर्मफल का देवता…

    बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘वेलकम टू द जंगल’ 125 करोड़ के पार, ‘अल्फा’ की कमाई में गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल

    July 10, 2026

    करौंदा क्यों माना जाता है आयुर्वेद का सुपरफूड? जानें इसके औषधीय गुण

    July 10, 2026

    बेमेतरा में सनसनी: चादर में लिपटी महिला की टुकड़ों में मिली लाश, इलाके में दहशत का माहौल

    July 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    क्यों शिव भक्तों पर कभी भारी नहीं पड़ती ‘शनि की वक्र दृष्टि’? जानिए महादेव और न्यायदेव के संबंधों का पूरा रहस्य

    July 10, 2026

    बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: ‘वेलकम टू द जंगल’ 125 करोड़ के पार, ‘अल्फा’ की कमाई में गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल

    July 10, 2026

    करौंदा क्यों माना जाता है आयुर्वेद का सुपरफूड? जानें इसके औषधीय गुण

    July 10, 2026

    बेमेतरा में सनसनी: चादर में लिपटी महिला की टुकड़ों में मिली लाश, इलाके में दहशत का माहौल

    July 10, 2026

    छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन बरसेंगे बदरा! बस्तर समेत 13 जिलों में अलर्ट जारी

    July 10, 2026

    कोरबा में दर्दनाक हादसा: मां को लगी झपकी और नदी में डूबने से 2 साल के मासूम की मौत

    July 10, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.