नई दिल्ली। बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर सुस्ती का माहौल दिखा। अल्फा से लेकर वेलकम टू द जंगल सहित सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों की कमाई में मंदी देखी गई।बावजूद इसके आलिया भट्ट की अल्फा ने बढ़त बनाई हुई है। इसी के साथ चलिए यहां बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं।
अल्फा का बुधवार का कलेक्शन कितना रहा?
आलिया भट्ट की अल्फा बॉक्स ऑफिस पर वीकडेज में उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ रही है। मंगलवार को इस फिल्म ने तेजी दिखाते हुए 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन बुधवार को फिर इसकी रफ्तार धीमी हो गई। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक अल्फा ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 2.85 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ अल्फा की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई अब 44.95 करोड़ रुपये हुई है।
वेलकम टू द जंगल ने दूसरे बुधवार कितनी की कमाई?
अहमद खान निर्देशित और अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावत सहित 30 स्टार्स से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई भी दूसरे हफ्ते में मंदी झेल रही है। इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन 2.35 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 13 दिनों की नेट कमाई अब 122.90 करोड़ रुपये हुई है। गौरतलब है कि ये फिल्म अपने 125 करोड़ के बजट को वसूलने से इंचभर दूर रह गई है।
कॉकटेल 2 ने तीसरे बुधवार कितनी की कमाई?
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर और होमा अदजानिया निर्देशित कॉकटेल 2 भी तीसरे हफ्ते में दम तोड़ती नजर आ रही है। इस फिल्म के लिए अब लाखों में कमाई करना भी मुश्किल हो रहा है। बता दे कि सैकनिल्क की अर्ल ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कॉकटेल 2 ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म की भारत में 20 दिनों की नेट कमाई अब 93.90 करोड़ रुपये हो गई है।
मां इंति बंगारम ने तीसरे बुधवार कितना किया कारोबार?
सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म मां इंति बंगारम भी तीसरे हफ्ते में लाखों में सिमट चुकी है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 40 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 20 दिनों की नेट कमाई अब 59.29 करोड़ रुपये हो गई है।
Trending
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात


