खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेलवे परिसर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव नाले में तैरता हुआ पाया गया। इस खौफनाक मंजर को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतका की उम्र 40 से 45 साल के आसपास बताई जा रही है। महिला की पहचान के लिए उसकी तस्वीर को सभी थानों में भेजा गया है और गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल सभी पहलूओं से मामले की जांच जारी है।
Trending
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान


