खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के सांसद भाेजराज नाग के गुस्से का शिकार बने मत्स्य विभाग के निरीक्षक ने किसानाें के सामने जलील किए जाने पर बिना कोई जवाब दिए माइक छोड़कर निकल लिए, लेकिन इससे कांकेर सांसद भाेजराज नाग का पारा और चढ़ गया। दरअसल, कांकेर जिले के ग्राम दसपुर में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान कांकेर सांसद भोजराज नाग किसानों से बातचीत कर रहे थे, और उन्होंने सरकारी योजनाओं के लाभ को लेकर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मत्स्य विभाग के निरीक्षक से पूछा कि क्या किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ मिल रहा है। निरीक्षक इस सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, जिस पर सांसद नाराज़ हो गए।
सांसद ने मंच से ही माइक के माध्यम से निरीक्षक को फटकार लगाते हुए कहा कि “किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, और आपको इसकी जानकारी तक नहीं है, यह गंभीर लापरवाही है। किसान दर-दर भटकने को मजबूर है । सांसद की फटकार के बाद मत्स्य विभाग के निरीक्षक कार्यक्रम स्थल से माइक छोड़कर बिना जवाब दिए ही चले गए, जिससे सांसद और अधिक नाराज़ हो गए।
Trending
- रायगढ़ में स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार -वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कृत्रिम पैर से बबीता के जीवन को मिली नई दिशा, प्रशासन की संवेदनशील पहल बनी सहारा
- मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा
- रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन
- छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नियुक्तियों पर दी बधाई
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद


