नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। यह ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के लिए टी20 विश्व कप का 7वां खिताब रहा। वहीं इंग्लैंड का एक बार फिर दूसरा खिताब जीतने का सपना टूट गया।
मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग के लिए उतरी इंग्लैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बोर्ड पर लगाए। ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। यह महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा सफल चेज रहा। टीम के लिए बेथ मूनी ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 49 गेंदों में 10 चौके लगाकर 64 रन बनाए।
इंग्लैंड के लिए कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 53 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 58 रन स्कोर किए। इसके अलावा फ्रेया केम्प ने 44* रन बनाए। बाकी बल्लेबाज कोई बड़ा योगदान नहीं दे सकी, जिससे करीब 170 तक जाने वाला टोटल 150 पर ही रुक गया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए किम गर्थ, लूसी हैमिल्टन, एनाबेल सदरलैंड और कप्तान सोफी मोलिनक्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
चेज में ऑस्ट्रेलिया का कमाल
चेज के लिए मैदान पर उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। टीम ने दूसरे ओवर में सिर्फ 17 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। जॉर्जिया वोल सिर्फ 09 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
इसके बाद बेथ मूनी और फीबी लिचफील्ड ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 100 रनों की साझेदारी। इस साझेदारी ने जीत काफी हद तक ऑस्ट्रेलिया के खाते में डाल दी थी। 117 रन पर टीम का दूसरा विकेट लिचफील्ड के रूप में गिरा, जिन्होंने 35 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 48 रन बनाए।
फिर तीसरे विकेट के लिए बेथ मूनी और एलिस पेरी ने 18 गेंदों में 23 रनों की साझेदारी की। टीम को तीसरा झटका 16वें ओवर में 140 रन पर बेथ मूनी के रूप में लगा। इसके बाद चौथे विकेट के लिए एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर ने 7 गेंदों में 13* रनों की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत की लाइन पार करवा दी।
Trending
- उरला की 3D फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुआ हादसा
- सफलता की कहानी- विकसित भारत जीरामजी मिशन से गांवों में आई नई उम्मीद
- राज्य सरकार के नीतिगत सुधारों एवं नवाचारों से राजस्व प्रशासन में आया सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- तेलीबांधा पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर 7 पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
- वीआईपी जिला, लाचार जनता: मुंगेली में पहली बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल, गड्ढों में तब्दील हुईं मुख्य सड़कें
- छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक कल: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में जुटेगा मंत्रियों का दल, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
- छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार
- जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री


