नई दिल्ली। शुक्रवार, 3 जुलाई का दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी हलचल भरा रहा। दरअसल फ्राइडे को सिनेमाघरों में वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की आलिया भट्ट स्टारर ‘अल्फा’ रिलीज हुई है। इसे दूसरे हफ्ते में एंट्री करने वाली अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ से लेकर पंजाबी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ और ‘कॉकटेल 2’ सहित कई फिल्मों से मुकाबला करना पड़ा है। ऐसे में जानते हैं शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस का सिकंदर कौन सी फिल्म बनी है?
‘अल्फा’ ने शुक्रवार को कितनी की कमाई?
आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ में शरवरी वाघ से लेकर बॉबी देओल और अनिल कपूर ने अहम रोल प्ले किया है। इस वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म को यूं तो खराब से लेकर मिक्स्ड रिव्यू मिले लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक शुरुआत की है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘अल्फा’ ने रिलीज के पहले दिन 9 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ खाता खोला है।
‘वेलकम टू द जंगल’ ने दूसरे फ्राइडे को कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार की 30 कलाकारों से सजी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले हफ्ते में 93.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन दूसरे हफ्ते में एंट्री करते ही इसे अल्फा से टक्कर लेनी पड़ रही है और इसके कलेक्शन को झटका लगा है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी सेकेंड फ्राइडे को 4.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसी के साथ इस फिल्म की 8 दिनों की कुल कमाई 97.65 करोड़ रुपये हुई है।
‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने दूसरे शुक्रवार कितना किया कलेक्शन
पंजाबी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ भी दूसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है। गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता की फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 12.25 करोड़ क कमाई की है। लेकन 8वें दिन इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक पंजाबी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ ने रिलीज के 8वें दिन, दूसरे शुक्रवार को 0.65 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसी के साथ इस फिल्म की 8 दिनों की कुल कमाई 97.65 करोड़ रुपये हुई है।
कॉकटेल 2 ने तीसरे फ्राइडे कितना की कमाई?
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म की कमाई को भी तीसरे हफ्ते में एंट्री करते ही बड़ा झटका लगा है और 15वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे तो इसकी कमाई लाखों में सिमट गई।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी तीसरे फ्राइडे को 0.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसी के साथ इस फिल्म की 15 दिनों की कुल कमाई 90.15 करोड़ रुपये हुई है।
मां इंति बंगारम की तीसरे फ्राइडे का कलेक्शन?
सामंथा रुथ प्रभु की मां इंति बंगारम की कमाई भी तीसरे फ्राइडे यानी 15वें दिन लाखो में सिमट गई।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मां इंति बंगारम’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 0.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसी के साथ इस फिल्म की 8 दिनों की कुल कमाई 54.70 करोड़ रुपये हुई है।
मैं वापस आऊंगा ने कितना किया चौथे फ्राइडे कलेक्शन
जहां कॉकटेल 2 से मां इंति बंगारम और कैरी ऑन जट्टा की कमाई में फ्राइडे को गिरावट देखी गई और ये लाखों में सिमट गईँ वहीं इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा ने चौथे फ्राइडे यानी 22वें दिन भी कमाल का परफॉर्म किया है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मैं वापस आऊंगा’ ने रिलीज के 22वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 1.05 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसी के साथ इस फिल्म की 22 दिनों की कुल कमाई 53.30 करोड़ रुपये हो हुई है।
Trending
- रत्नावली कौशल भाजपा महिला मोर्चा की सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सहप्रभारी नियुक्त
- सीएम हेल्पलाइन 1076 से तीजन बाई को मिला नया राशन कार्ड
- बस्तर मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, यहां के समाज और संघर्ष ने मुझे बहुत कुछ सिखाया- सुन्दरराज पी.
- विवाह का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
- बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
- ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन- स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
- दंतेवाड़ा: सहकारिता सप्ताह में जुटी किसानों की चौपाल; आधुनिक व जैविक खेती से समृद्धि का नया रोडमैप तैयार
- हरी खाद से ‘हरित क्रांति’: महासमुंद के हिमांशु बंजारे बने मिसाल, घटाई लागत और बढ़ाई मिट्टी की सेहत


