नई दिल्ली। विराट कोहली जनवरी 2026 के बाद टीम इंडिया की जर्सी में नहीं दिखे हैं। आखिरी बार उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में खेलते देखा गया था। टीम इंडिया की अगली वनडे सीरीज इंग्लैंड के साथ होनी है, जो 14 जुलाई से शुरू होगी। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि विराट ने फिटनेस परीक्षा को पास कर लिया है और उन्हें मैदान पर उतरने के लिए हरी झंडी मिल गई है।
दरअसल विराट कोहली को IPL 2026 के फाइनल मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिसके बाद वो अफगानिस्तान के साथ वनडे सीरीज में नहीं खेल पाए थे। वहीं BCCI ने विराट को इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल तो किया, लेकिन साथ ही यह भी बताया गया कि उनका प्लेइंग इलेवन में खेलना फिटनेस पर निर्भर होगा।
विराट पूरी तरह फिट, खेलने के लिए तैयार
रिपोर्ट्स अनुसार विराट कोहली पूरी तरह फिट घोषित कर दिए गए हैं और क्रिकेट मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। विराट ने फिटनेस परीक्षा पास कर ली है और बताया जा रहा है कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने की अनुमति मिल गई है। पूर्व भारतीय कप्तान को हाल ही में पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर के साथ अभ्यास करते देखा गया था, जिसका वीडियो खूब वायरल भी हुआ।
इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यांश शेडगे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे शेड्यूल
भारत और इंग्लैंड की वनडे सीरीज की शुरुआत 14 जुलाई से होगी। पहला वनडे मैच 14 जुलाई को बर्मिंघम, दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा और सीरीज का आखिरी मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है।
Trending
- डिजिटल सुशासन की मानवीय संवेदना: बेमेतरा के देवप्रसाद के लिए ‘वरदान’ बना सेवा सेतु पोर्टल
- अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग: वर्षा ऋतु में मौसमी बीमारियों का खतरा, जांजगीर-चांपा में हाई एडवाइजरी जारी
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों के लिए संबल, 23वीं किस्त से उत्साहित हुए किसान रामनाथ कश्यप
- मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल: 4 विभागों के समन्वित प्रयास और सोशल मीडिया की ताकत से परिवार से मिली मूक-बधिर महिला
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी भरोसे की पहचान: तीन दिनों में दूर हुई पेयजल समस्या
- स्वच्छ जल, समुचित उपचार, डायरिया से बचें हर बार: स्टॉप डायरिया अभियान 31 अगस्त तक
- जिन योजनाओं में कमियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए- महेश कश्यप
- नए निगम कार्यालय व वर्कशॉप सहित उद्यान तथा शेड के निर्माण कार्य होंगे शुरू- महापौर संजय पांडे


