खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नकटी गांव में बेदखली की कार्रवाई को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस बीच सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा है कि रात के अंधेरे में पहुंचकर तोड़फोड़ करना पूरी तरह गलत है और ऐसा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सांसद बृजमोहन ने कहा कि मुझसे बातचीत के बाद भी जो लोगों के घरों में तोड़फोड़ की गई वह किसी भी हालत में माफ करने लायक नहीं है। रात के अंधेरे में इस तरह की कार्रवाई करना गलत है। जिन अधिकारियों ने यह दुस्साहस किया है, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि नकटी गांव के लोगों का मामला बेहद संवेदनशील है और वह अपने पहले के स्टैंड पर कायम हैं। मैं पहले भी कह चुका हूं कि गांव के लोगों को नहीं हटाया जाना चाहिए। उनकी समस्याओं का मानवीय दृष्टिकोण से समाधान निकाला जाना चाहिए।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि जिस विषय को जहां रखना होता है मैं वहां अपनी बात रखता हूं। नकटी गांव में बेदखली की कार्रवाई को लेकर पहले से ही स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वहीं अब इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।
Trending
- हाईकोर्ट का फैसला: स्कूलों में मंत्रोच्चार के लिए ‘स्वेच्छा सर्वोपरि, दबाव की कोई जगह नहीं’
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ
- सफलता की कहानी- पीएमईजीपी योजना से बदली रमेश नाग की जिंदगी
- छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक: 4.77 लाख हेक्टेयर में बोनी पूरी, CM साय के निर्देश पर खाद-बीज का रिकॉर्ड वितरण
- सुकमा का ऐतिहासिक गौरव: ‘एनक्वास’ सर्टिफिकेशन में गाड़े झंडे, जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्र अब नेशनल स्टैंडर्ड पर
- मानवता, सेवा और संवेदना का जीवंत केंद्र है सोठी आश्रम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय की डिजिटल सुशासन: छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के लिए ‘अल्पावधि ऋण सुविधा’ शुरू, ई-कोष पोर्टल से सीधे मिलेगा लोन
- कबीरधाम के गंडईखुर्द से वीबी-जी राम जी योजना का हुआ राज्य स्तरीय शुभारंभ


