खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। महज 48 घंटे के भीतर धमतरी पुलिस ने एक ऐसे अंधे कत्ल का खुलासा किया है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या के आरोप में मृतक की मां और भाई को गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला कुरूद के बिरेझर चौकी क्षेत्र का है।
ग्राम गोजी में 29 जून को 23 वर्षीय नरसिंग साहू का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। शुरुआत में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर मामले की वैज्ञानिक और गहन जांच की गई। घटना स्थल के निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस को पता चला कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी।
पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि युवक की मौत गला दबाने और रस्सी से कसकर श्वास अवरुद्ध करने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज की। पूछताछ के दौरान मृतक के भाई नरेश साहू और मां कमला बाई साहू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपियों ने बताया कि मृतक शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर रहा था। पैसे नहीं मिलने पर विवाद बढ़ गया और गुस्से में दोनों ने पहले उसका गला दबाया, फिर नारियल की रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उन्हें शक था कि वह अभी जिंदा है, इसलिए उसे कीटनाशक भी पिला दिया।
हत्या के बाद दोनों ने शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे और पुलिस को गुमराह किया जा सके, लेकिन पुलिस की सूक्ष्म विवेचना और वैज्ञानिक जांच के सामने यह साजिश ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री


