नई दिल्ली। बुधवार को सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्में एक दूसरे से ज्यादा कमाई करने के लिए फिर से भिड़ीं। यूं तो सभी फिल्मों के कलेक्शन में मंदी देखी गई लेकिन वेलकम टू द जंगल ने फिर भी सबसे ज्यादा कलेक्शन किया। चलिए यहां जानते हैं कैरी ऑन जट्टा 4, कॉकटेल 2, मां इंति बंगारम और मैं वापस आऊंगा ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?
वेलकम टू द जंगल का बुधवार का कलेक्शन कितना रहा?
अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल भारत में 100 करोड क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। हालांकि इसकी कमाई में बुधवार को यानी छठे दिन मंदी देखी गई है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 6ठे दिन बुधवार को 6 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ इस फिल्म की 6 दिनों की कुल कमाई अब 87.50 करोड़ रुपये हो गई है।
कैरी ऑन जट्टा 4 ने बुधवार को कितनी कमाई की?
गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन मेहता की पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 4 के कलेक्शन में बुधवार यानी छठे दिन काफी गिरावट दर्ज की गई है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 85 लाख रुपये कमाए हैं।
इसी के साथ कैरी ऑन जट्टा 4 की 6 दिनों की कुल कमाई अब 11.45 करोड़ रुपये हो गई है।
कॉकटेल 2 ने दूसरे बुधवार कितना कमाया?
अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल के आगे भी कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है और हर दिन अच्छी कमाई कर रही है। दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन इसके कलेक्शन में मंदी तो आई लेकिन फिर भी इसका कारोबार ठीक रहा।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कॉकटेल 2 ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 1.40 करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ इसकी 13 दिनों की कुल कमाई अब 88.15 करोड़ रुपये हो गई है।
मां इंति बंगारम ने दूसरे बुधवार कितना कलेक्शन किया?
सामंथा रुथ प्रभु की मां इंति बंगारम ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक अच्छा परफॉर्म किया है। इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को भी अच्छी कमाई की है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 1.30 करोड़ कमाए हैं।
जिसके बाद इसकी 13 दिनों की कुल कमाई अब 52.80 करोड़ रुपये हो गई है।
मैं वापस आऊंगा ने तीसरे बुधवार को कितना किया कलेक्शन
इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म मैं वापस आऊंगा ने 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को भी दमदार परफ़र्म किया है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मैं वापस आऊंगा ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 1.40 करोड़ कमाए हैं।
इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 20 दिनों की कुल नेट कमाई अब 50.95 करोड़ रुपये हो गई है।
Trending
- डिजिटल सुशासन की मानवीय संवेदना: बेमेतरा के देवप्रसाद के लिए ‘वरदान’ बना सेवा सेतु पोर्टल
- अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग: वर्षा ऋतु में मौसमी बीमारियों का खतरा, जांजगीर-चांपा में हाई एडवाइजरी जारी
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों के लिए संबल, 23वीं किस्त से उत्साहित हुए किसान रामनाथ कश्यप
- मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल: 4 विभागों के समन्वित प्रयास और सोशल मीडिया की ताकत से परिवार से मिली मूक-बधिर महिला
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी भरोसे की पहचान: तीन दिनों में दूर हुई पेयजल समस्या
- स्वच्छ जल, समुचित उपचार, डायरिया से बचें हर बार: स्टॉप डायरिया अभियान 31 अगस्त तक
- जिन योजनाओं में कमियां हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए- महेश कश्यप
- नए निगम कार्यालय व वर्कशॉप सहित उद्यान तथा शेड के निर्माण कार्य होंगे शुरू- महापौर संजय पांडे


