Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

    July 1, 2026

    समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान

    July 1, 2026

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

    July 1, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय
    • समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • वीबी जीरामजी प्रदेश में लागू, पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात
    • जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
    • छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा भव्य मंच: वर्ष 2026-27 के वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित
    • सेवा सेतु बना आम लोगों का सहाराः सन्नू हेमला को समय पर मिला आय प्रमाण-पत्र
    • जशपुर के युवाओं को मिलेगी महानगरों जैसी शिक्षा सुविधा: कुनकुरी में ₹4.37 करोड़ की लागत से आकार ले रहा अत्याधुनिक ‘नालंदा परिसर’
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » 42 वर्ष 3 माह 21 दिन की गौरवपूर्ण सेवा के बाद अशोक कुमार कश्यप को भावभीनी विदाई, पदमपुर में हुआ सम्मान समारोह
    बिलासपुर

    42 वर्ष 3 माह 21 दिन की गौरवपूर्ण सेवा के बाद अशोक कुमार कश्यप को भावभीनी विदाई, पदमपुर में हुआ सम्मान समारोह

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 1, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पदमपुर में पूर्व डीएमसी एवं व्याख्याता अशोक कुमार कश्यप के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे एवं विद्यालय के प्राचार्य रमेश सिंह ठाकुर ने कश्यप को सेवानिवृत्ति उपरांत देय समस्त भुगतान संबंधी दस्तावेज, जिनमें जीआईएस (GIS), अर्जित अवकाश नगदीकरण तथा ग्रेच्युटी की पीपीए (PPA) शामिल हैं, सौंपते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
    अपने संबोधन में डीईओ एल.पी. डाहिरे ने कहा कि अशोक कुमार कश्यप ने 42 वर्ष 03 माह 21 दिन की लंबी शासकीय सेवा के दौरान शिक्षकीय एवं अकादमिक दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि कश्यप सिद्धांतवादी, अनुशासनप्रिय एवं कर्मठ अधिकारी रहे हैं, जिसकी झलक उनके कार्यों में हमेशा दिखाई दी। शासन एवं प्रशासन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक दायित्व का उन्होंने निर्धारित समय-सीमा में जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया।
    प्राचार्य रमेश सिंह ठाकुर ने अभिनंदन पत्र का वाचन करते हुए बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर के आदेशानुसार वर्ष 2017 से अशोक कुमार कश्यप ने एपीसी एवं डीएमसी के रूप में जिला मिशन कार्यालय मुंगेली में लगातार लगभग 9 वर्षों तक अकादमिक एवं प्रशासनिक कार्यों का सफलतापूर्वक संचालन किया। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन स्टाफ के सहयोग से अनेक महत्वपूर्ण कार्यों का कुशलतापूर्वक निष्पादन संभव हो सका।
    सम्मान समारोह में ग्राम पंचायत पदमपुर की ओर से कश्यप को राधा-कृष्ण की विशाल फोटो फ्रेम भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहीं विद्यालय एवं संकुल पदमपुर के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की ओर से चांदी का राम दरबार स्मृति स्वरूप प्रदान किया गया। इसके अलावा प्राचार्य ठाकुर ने उन्हें अभिनंदन पत्र, शाल, श्रीफल, रामायण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
    समारोह में संकुल केंद्र पदमपुर के जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें सरपंच अनिल जायसवाल (राजू), उपसरपंच विनय यादव, शाला विकास समिति के अध्यक्ष मनोज साहू, शिक्षक राजकुमार कश्यप (सेमरसल), पत्रकार रोहित कश्यप, सीएसी मनोज साहू, गौकरण डिंडोले, प्रधान पाठक राजेंद्र कश्यप, आशीष जायसवाल, रामशिवाय पटेल, कुमारी नमिता यादव, श्रीमती निहारिका सोनवानी, रविशंकर नामदेव, आकाश दत्ता, शरद जायसवाल, स्वाति गुप्ता, ज्ञानचंद अनत, वीरेंद्र ध्रुव, रेणुका साहू, प्रधान पाठक नोहर प्रसाद साहू, सीएसी सुरेश कश्यप, श्रीमती सुलोचना कश्यप, अनुमति ध्रुव (पीएस फूलवारी), गणेश गुप्ता (पीएस तोताकापा), संतोष कश्यप (पीएस बुचूवाकापा), पूजा तिवारी, चेतना साहू, साधना वस्त्रकार, सेवकराम ध्रुव, सुरेखा कौशिक, श्रीमती अन्नपूर्णा जायसवाल शिक्षिका, हनीशर्मा, विजेंद्र कश्यप (सहायक ग्रेड 2)श्वेता पाठक भृत्य सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश सोनवानी व्याख्याता ने किया, जबकि अंत में प्राचार्य रमेश सिंह ठाकुर ने उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया। भावनात्मक माहौल के बीच सभी ने अशोक कुमार कश्यप के स्वस्थ, सुखद एवं सफल सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिका शिक्षा के लिए जागरूकता अभियान आयोजित

    July 1, 2026

    डिजिटल गवर्नेंस का असर: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी संकटमोचक, जांजगीर के रवि बर्मन को मिला राशन का अधिकार

    July 1, 2026

    जांजगीर-चांपा: बम्हनीडीह नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कल, मुख्यमंत्री साय होंगे मुख्य अतिथि

    July 1, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,366

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,326

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,250
    Don't Miss
    रायपुर

    एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

    By Khabar WorldJuly 1, 20260

    एआई मिशन के जरिए युवाओं को कौशल, रोजगार और नवाचार के मिलेंगे नए अवसर शासन-प्रशासन…

    समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान

    July 1, 2026

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

    July 1, 2026

    वीबी जीरामजी प्रदेश में लागू, पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात

    July 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    एआई के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

    July 1, 2026

    समय पर मिली सम्मान निधि, किसानों की उम्मीदों को मिली नई उड़ान

    July 1, 2026

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

    July 1, 2026

    वीबी जीरामजी प्रदेश में लागू, पहले ही दिन श्रमिकों को मिली सौगात

    July 1, 2026

    जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    July 1, 2026

    छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा भव्य मंच: वर्ष 2026-27 के वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित

    July 1, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.