खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। अंधविश्वास का फायदा उठाकर घर से सोना निकलवाने और बीमारी दूर करने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कांकेर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बांदे थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में रिपोर्ट दर्ज होने के महज चार दिन के भीतर महाराष्ट्र से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की पूरी 4 लाख 96 हजार रुपये की रकम भी बरामद कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला बांदे थाना क्षेत्र के पीवी-104 दीपनगर की है। पीड़ित बलराम सरकार के घर एक व्यक्ति साधु के वेश में पांच पैर वाले नंदी बैल के साथ पहुंचा और घर में गड़ा सोना होने और परिवार की बीमारी दूर करने का झांसा दिया। उसने महंगी आयुर्वेदिक भस्म खरीदने और विशेष पूजा कराने की बात कहकर पीड़ित से पहले 52 हजार रुपये और बाद में 4 लाख 44 हजार रुपये की दवा खरीदवा दी।
पूजा-पाठ के दौरान कथित कलश निकालकर उसे सोने से भरा बताया गया और डराया गया कि, बिना अनुमति खोलने पर परिवार के किसी सदस्य की मौत हो जाएगी। बाद में जब पीड़ित ने कलश खोला तो उसमें सोने की जगह पीतल की मूर्तियां निकलीं। खुद के साथ ठगी होने का एहसास होने पर उसने बांदे थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही बांदे थाना पुलिस और साइबर सेल ने आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर महाराष्ट्र के नागपुर और गढ़चिरौली क्षेत्र में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से ठगी की पूरी 4 लाख 96 हजार रुपये की राशि और घटना में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया।
Trending
- अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र का जाल बिछाकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय फर्जी साधुओं गिरोह का भंडाफोड़
- पशुपालन विभाग की ऋण योजना से बदली किसान की किस्मत
- प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर, विश्वासा बाई के पूरे हुए सुरक्षित आवास के सपने
- कोंडागांव में भीषण सड़क हादसा: गुप्ता ट्रेवल्स की बस ने ट्रैक्टर को मारी जोरदार टक्कर, वाहन के उड़े परखच्चे, 4 ग्रामीण घायल
- “ऑपरेशन आघात” को मिली बड़ी सफलता- जंगलों में चल रही एक अवैध महुआ शराब भट्टी का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
- सफलता की नई इबारत: उद्यानिकी विभाग की मचान विधि से चमकी कमार कृषक खीमांशु की तकदीर
- बालोद में सनसनी: घर के भीतर खून से लथपथ मिली महिला की लाश, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
- जशपुर के किसानों को बड़ी सौगात, ‘घरजियाबंधान जलाशय योजना’ के लिए ₹51.06 करोड़ मंजूर


