खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के सिटी काेतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सुकुरपाल के पास आज मंगलवार 30 जून सुबह 8:15 बजे एक यात्री बस और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर सवार चार ग्रामीण घायल हाे गये हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में सहयोग किया। हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में वाहनों को हटाकर सामान्य किया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही यात्रियों से भरी गुप्ता ट्रेवल्स की बस ने कार को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे टैक्टर काे जोरदार टक्कर मार दी। तेज रफ्तार बस के लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। गनीमत रही कि इतनी भीषण टक्कर के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन ट्रैक्टर सवार घायल चार ग्रामीणाें में दाे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हाे गये हैं।
Trending
- पशुपालन विभाग की ऋण योजना से बदली किसान की किस्मत
- प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर, विश्वासा बाई के पूरे हुए सुरक्षित आवास के सपने
- कोंडागांव में भीषण सड़क हादसा: गुप्ता ट्रेवल्स की बस ने ट्रैक्टर को मारी जोरदार टक्कर, वाहन के उड़े परखच्चे, 4 ग्रामीण घायल
- “ऑपरेशन आघात” को मिली बड़ी सफलता- जंगलों में चल रही एक अवैध महुआ शराब भट्टी का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
- सफलता की नई इबारत: उद्यानिकी विभाग की मचान विधि से चमकी कमार कृषक खीमांशु की तकदीर
- बालोद में सनसनी: घर के भीतर खून से लथपथ मिली महिला की लाश, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
- जशपुर के किसानों को बड़ी सौगात, ‘घरजियाबंधान जलाशय योजना’ के लिए ₹51.06 करोड़ मंजूर
- चित्रकोट जलप्रपात: ₹10 करोड़ का ‘नाइट टूरिज्म’ प्रोजेक्ट कबाड़ में तब्दील, उद्घाटन से पहले ही गायब हुए उपकरण


