नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 160 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। इस जीत के साथ कीवी टीम ने पहली बार अनोखे तरीके से सीरीज जीतने का रिकॉर्ड कायम किया। न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे और टॉम लैथम ने पहली पारी में और डेरिल मिचेल ने दूसरी पारी में शतक जड़ा। तीनों के शतक की बदौलत टीम बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही।
पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड 438 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में इंग्लिश टीम अपनी पहली पारी में 354 रन पर सिमटी। फिर न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट पर 288 रन बनाकर पारी घोषित की और इंग्लैंड के सामने 373 रनों का लक्ष्य रखा। चेज करते हुए बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड 212 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने बड़ा रिकॉर्ड भी कायम कर दिया।
यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहला ऐसा मौका है कि जब न्यूजीलैंड ने पहला मैच गंवाने के बाद तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की। इस तरह कीवी टीम के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक रहा।
पहली पारी में न्यूजीलैंड के लिए ओपनिंग पर उतरे टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे ने शतक लगाया। कॉन्वे ने 22 चौक और 3 छक्के लगाकर 157 रन स्कोर किए। वहीं लैथम ने 15 चौके लगाकर 151 रन बनाए। दूसरी पारी में डेरिल मिचेल ने 10 चौके और 1 छक्का लगाकर 100 रन बनाए। इस पारी के लिए मिचेल को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
2015 से इंग्लैंड ने घरेलू सरजमीं पर 23 सीरीज खेलीं, जिसमें 14 में जीत हासिल की। 7 ड्रॉ पर खत्म हुईं। वहीं 2 सीरीज में हार का सामना किया। दोनों ही बार न्यूजीलैंड ने ही इंग्लैंड को हराया। 2026 की इस सीरीज से पहले इग्लिश टीम ने 2021 में खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0 से हार का सामना किया था। इस तरह कीवी टीम घरेलू सरजमीं पर दोनों ही इंग्लैंड पर हावी रही।
Trending
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त


