खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा रही है। इसके तहत लाभार्थियों को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसे स्वच्छ भारत और मनरेगा जैसी योजनाओं से जोड़कर पक्का घर का निर्माण पूरा किया जा सकता है।
गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिला के सुदूर वनांचल के ग्राम पंचायत पंडरीपानी निवासी कृष्णा बैगा का परिवार वर्षों तक कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बरसात में दीवारों में सीलन आ जाती, छत से पानी टपकता और सांप-बिच्छुओं का खतरा बना रहता। ऐसे हालात में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीना उनके लिए बड़ी चुनौती थी।
पीएम जनमन आवास से पूरा हुआ सपना
पीएम जनमन आवास योजना के तहत कृष्णा बैगा को पक्का आवास स्वीकृत हुआ। योजना का लाभ मिलते ही उनका बरसों पुराना सपना साकार हो गया। आज उनका नया पक्का घर पूरी तरह तैयार है। अब कृष्णा बैगा और उनका परिवार सुरक्षित, स्वच्छ और आरामदायक वातावरण में रह रहा है।
मिली सुरक्षा और सम्मान
कृष्णा बैगा बताते हैं कि अब बरसात में न दीवारों की सीलन की चिंता है और न ही सांप-बिच्छुओं के घर में आने का डर। पक्का घर मिलने से उनके जीवन में सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास आया है।
पक्का घर मिलने से हमारा जीवन ही बदल गया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कृष्णा ने कहा, “पक्का घर मिलने से हमारे परिवार का जीवन बदल गया है। अब हम बिना किसी डर और परेशानी के अपने घर में सुकून से रह रहे हैं। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।”
Trending
- बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
- 29 जून काे चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ प्रारंभ होगा बस्तर गोंचा महापर्व
- मुंगेली में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: DEO के औचक निरीक्षण में समय से पहले बंद मिले 3 स्कूल, सभी शिक्षकों का कटेगा वेतन
- श्याम नगर नव जागरण विकास समिति की मासिक बैठक संपन्न: वार्ड 47 की जनसमस्याओं पर रणनीति तैयार, पार्षद को सौंपा जाएगा मांग पत्र
- छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 7 जुलाई तक मौका
- कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: ‘पीएम जनमन’ से बदला सुदूर वनांचल के कृष्णा बैगा के जीवन का सवेरा
- अबूझमाड़ से गूंजा स्वस्थ भारत का संकल्प: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का प्रभावी शुभारंभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नौनिहालों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’
- बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और माँ मातंगी धाम मिलकर बदलेंगे आदिवासियों की तकदीर, शिक्षा-स्वास्थ्य पर महायोजना


