खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। महानिदेशक एवं निदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा रायपुर के आदेश के अनुसार जिले में संचालित कोचिंग सेंटरों एवं स्कूलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुल 18 कोचिंग सेंटर एवं 2 शैक्षणिक संस्थानों को दो दिन पूर्व नियमानुसार नोटिस जारी कर निरीक्षण की सूचना दी गई थी। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आगजनी की घटना के बाद बस्तर जिले में भी कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले बच्चों के जिंदगी को देखते हुए निरीक्षण किया गया। जहां 2 स्कूलों के साथ ही 18 कोचिंग सेंटर का हाल काफी बुरा है। इन कोचिंग सेंटर में निरीक्षण के दौरान सभी कोचिंग सेंटर में कमियां पाई गई सिर्फ फायर एक्सटिंग्युशर रखे हुए हैं। कई कोचिंग सेंटर में फायर एग्जिट एवं फायर एक्सटिंग्यूशर भी नहीं है। अगर कोई घटना घटित होती है तो बचने का भी कोई भी रास्ता नही है। इसके अलावा कई जगहों पर फायर एग्जिट, इमरजेंसी निकासी मार्ग एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी तरह से नदारद मिलीं।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कोचिंग संचालकों, कर्मचारियों एवं प्रबंधन को बुलाकर फायर सेफ्टी नियमों की जानकारी दी और लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही सभी को तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, फायर एग्जिट बनाने एवं संपूर्ण फायर सेफ्टी सिस्टम को जल्द से जल्द अपडेट करने के सख्त निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय के भीतर फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित संस्थानों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कीजाएगी। इस कार्रवाई का उद्देश्य छात्रों एवं स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को रोका जा सके।
Trending
- बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
- 29 जून काे चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ प्रारंभ होगा बस्तर गोंचा महापर्व
- मुंगेली में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: DEO के औचक निरीक्षण में समय से पहले बंद मिले 3 स्कूल, सभी शिक्षकों का कटेगा वेतन
- श्याम नगर नव जागरण विकास समिति की मासिक बैठक संपन्न: वार्ड 47 की जनसमस्याओं पर रणनीति तैयार, पार्षद को सौंपा जाएगा मांग पत्र
- छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 7 जुलाई तक मौका
- कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: ‘पीएम जनमन’ से बदला सुदूर वनांचल के कृष्णा बैगा के जीवन का सवेरा
- अबूझमाड़ से गूंजा स्वस्थ भारत का संकल्प: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का प्रभावी शुभारंभ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नौनिहालों को पिलाई ‘दो बूंद जिंदगी की’
- बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और माँ मातंगी धाम मिलकर बदलेंगे आदिवासियों की तकदीर, शिक्षा-स्वास्थ्य पर महायोजना


