खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप अचानक कभी घुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाले सुकमा जिले के दरभागुड़ा गांव रविवार सुबह पहुंचे, सड़क किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को देखकर मंत्री ने अपना काफिला रुकवाया और लोगों से सीधे संवाद किया। हाल ही में ग्राम सभा द्वारा पादरियों एवं धर्मांतरण गतिविधियों के विरोध में प्रवेश निषेध संबंधी प्रस्ताव पारित किए जाने पर वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा के संवैधानिक अधिकारों के तहत लिए गए निर्णयों का सम्मान होना चाहिए और सामाजिक एकजुटता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
मंत्री कश्यप ने ग्रामीणों का हौसला बढ़ाते हुए गांव के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान समाजसेवी पी. विजय भी मौजूद रहे। उन्होंने भी ग्रामीणों से चर्चा कर सामाजिक समरसता और गांव के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी। मांगों पर त्वरित निर्णय लेते हुए मंत्री केदार कश्यप ने दो पुलियों तथा एक बोरवेल की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की। मंत्री की इस घोषणा पर ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया। दरभागुड़ कभी नक्सल गतिविधियों के कारण प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहुंच से दूर माना जाता था। ऐसे गांव में मंत्री का पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद करना और विकास कार्यों की स्वीकृति देना क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जा रहा है।
Trending
- 40 दिन बाद खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल: CM विष्णु देव साय से चर्चा के बाद बनी सहमति, धान खरीदी और फसल सर्वेक्षण को मिली रफ्तार
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल


