नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सामने आज मौसम भी मुसीबत बनकर खड़ा है। क्योंकि अगर बेलफास्ट में खेले जाने वाले दूसरे टी20 में बारिश ने खेल बिगाड़ा और मैच रद्द हुआ तो भारत आयरलैंड से सीरीज हार जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को पहले मुकाबले में आयरलैंड ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, ये इस टीम के खिलाफ टीम इंडिया की किसी भी फॉर्मेट में पहली हार थी। जानिए आज के मैच में बारिश की संभावना कितनी है, मौसम कैसा रहेगा?
भारत बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 आज रविवार (28 जून) शाम को भारतीय समयनुसार 6 बजे से खेला जाएगा। ये मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर है, जहां पहला मुकाबला हुआ था। पहले मैच में भारत के बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। आयरलैंड ने 34 रनों से मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। अब भारत सिर्फ दूसरा मैच जीतकर सीरीज ड्रा कर सकता है, जबकि आयरलैंड जीतकर सीरीज अपने नाम कर लेगी और अगर मैच रद्द हुआ तो भी मेजबान ही सीरीज जीत जाएगी।
कैसा रहेगा मौसम?
बेलफास्ट के समयनुसार मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, इस समय बारिश की संभावना न के बराबर है लेकिन बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। मैच के दौरान हल्की बारिश हो सकती है, इसकी संभावना सिर्फ 10 प्रतिशत है। यानी अगर मैच में बारिश हुई भी तो संभावना न के बराबर है कि मैच रद्द होने की नौबत आएगी, कुछ देर के लिए खेल रुक सकता है। यानी मौसम के लिहाज से भारत के लिए कोई चिंता की बात नहीं है।
भारतीय टी20 स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, शिवम् दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, हर्षित राणा, सुयश शेडगे।
आयरलैंड का टी20 स्क्वॉड
लोरकन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉर्ज डोकरेल, स्टीफन दोहनी (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, बेन कैलिटज, टिम टेक्टर, रॉस अडेर, मैथ्यू हम्फ्रेस, गोविन होए, लियाम मैकार्थी, रुबेन विल्सन, जय मुंद्रा, मैथ्यू होलार्ड।
Trending
- वरिष्ठ संपादक कैलाश यादव बने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक
- स्नान से पहले भगवान शिव का करें स्मरण और ॐ नमः शिवाय जाप, मिलती हैं मानसिक शांति
- IND vs IRE: बेलफास्ट में टीम इंडिया पर सीरीज हारने का खतरा, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
- अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल: दूसरे दिन की बंपर कमाई, दिशा पाटनी के करियर की बनी 5वीं सबसे बड़ी फिल्म
- स्वाद में कड़वा, सेहत में ‘अमृत’: जानिए करेले के 7 बेमिसाल फायदे और इसके पीछे का विज्ञान
- जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा: भारतमाला मार्ग पर मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 ग्रामीणों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
- अगले 4 दिनों में छत्तीसगढ़ को पूरी तरह घेरेगा मानसून, इन जिलों के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आज से होगा शुरू


